ठाकुर राधा विनोद सरकार का किया गया विशेष अभिषेक

0
182

देहरादून(संवाददाता)। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कालिका माता मंदिर समिति में प्रात: काल मां जगदंबा को अभिषेक किया गया तथा ठाकुर राधा विनोद सरकार का विशेष अभिषेक किया गया।
इस अवसर पर शालिग्राम को भी आज पंचामृत से स्नान कराया गया तत्पश्चात आरती हुई। इस अवसर पर सिंदुरिया हनुमान मंदिर के ऊपरी तल में विराजमान गिरिराज महाराज को आज 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया तथा विष्णु सहस्रनाम पाठ किया गया। तत्पश्चात मंदिर समिति की मंडली प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम किया गया और भजन मेरा सुंदर श्याम सलोना नजर ना लग जाए, तेरी मुरली की धुन सुनकर मैं चली आई दौड़ दौड़ कर, आजा सांवरे आजा सांवरे, मेरी जिंदगी के मालिक कहीं तुम बदल ना जाना कहीं तुम बदल ना जाना, नाचो रे गाओ रे आज देव दिवाली आई रे. मां से सभी को मंत्रमुग्ध किया। कालिका यज्ञशाला में आचार्य चंद्र प्रकाश ममगांइ द्वारा दैनिक हवन के साथ विष्णु सहस्त्रनाम व 15 अध्याय गीता की आहुतियां दी गई और तत्पश्चात पूर्णाहुति हुई व प्रसाद वितरण हुआ मां कालिका सत्संग हाल मे मंदिर के पुजारी योगेश नौटियाल द्वारा कार्तिक कथा का महत्तम सुनाया गया व सत्यनारायण की कथा की गई ।
इस अवसर पर प्रातकाल दैनिक सत्संग में पधारे देवेंद्र उपाध्याय ने अपने विचार रखे और दोपहर 12.3० बजे मंदिर समिति के ब्राह्मण संतो को शीत निवारण सामग्री यानी कंबल का वितरण किया गया और तत्पश्चात भोजन प्रसाद मां कालिका अन्नपूर्णा में पाया. व अपार भक्तों ने भंडरा ग्रहण किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष 135० कंबलों का आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन वितरण किया गया जिसमें साधु संत समाज व मांगते राम को कंबल वितरण किए गए। इस अवसर पर गगन सेठी, रमेश साहनी, जय किशन कक्कड, नरेश मैनी, अशोक लांभा, संजय आनंद, विजय अरोरा, सतीश मेहता, शैंकी डोरा, प्रतीक मैनी, प्रेम आनंद, प्रमोद साहनी, रमन सेठी, संजय चांदना, मुरली, नीरज जिंदल, मोनू आनंद, हरीश भाटिया, महेश ग्रोवर, हरीश कक्कड, सुरेंद्र बजाज, नन्द कुमार आनंद, व भक्त समाज शामिल रहे।

LEAVE A REPLY