जिलाधिकारी ने बी०एल०ओ० को दिये दिशा-निर्देश

0
128

देहरादून(संवाददाता)। आयुक्त गढ़वाल मण्डल रविनाथ रमन द्वारा कलेक्ट्रेट स्थिति निर्वाचन कार्यालय का भ्रमण करते हुए जनपद में नये मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए किये जा रहे कार्यों, बी०एल०ओ० के माध्यम से फोर्म-6 की प्रगति एवं उसके सत्यापन तथा जिलाधिकारी देहरादून और अन्य अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गए।
आयुक्त गढ़वाल द्वारा जिला-प्रशासन से मतदाताओं विशेषकर 18 से 19 आयु वर्ग के लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने की प्रगति, फॉर्म-6 के सत्यापन व उसके ऑनलाइन एन्ट्री तथा विधानसभा चुनाव संपादन हेतु बनायी जा रही ओवरऑल रणनीति की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन के कुशल संपादन हेतु जरूरी विभिन्न बिन्दुओं अनुभवों और व्यावहारिक पक्ष को साझा किया तथा किन बिन्दुओं, पर अधिक संवेदनशील और सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है, के बारे में बताया। आयुक्त गढ़वाल ने निर्देश दिए कि बी०एल०ओ० द्वारा जहां तक सभ्ंाव हो विभिन्न महाविद्यालयों/तकनीकी संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थलों पर कैम्प लगाकर नए मतदाताओं से फोर्म -6 भरवायें तथा तत्काल उसका सत्यापन कराकर ऑनलाइन एन्ट्री करायें। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा में 18 से 19 आयु वर्ग के नये मतदाता कुल मतदाताओं की तुलना में यदि 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ते है तो उसका कारण खोजें। साथ ही दूसरे प्रदेशों के बॉर्डर एरिया में संबंधित उपजिलाधिकारी दूसरे प्रदेश के संबंधित उपजिलाधिकारी के समन्वय से माइग्रेट होने वाले मतदाताओं का गन्तव्य पता करके उनको तदनुसार केवल एक ही विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल करवायें ताकि एक से अधिक मतदाता सूची में किसी मतदाता के नाम की पुनरावृत्ति ना हो सकें। उन्होंने विधानसभा चुनाव हेतु ओवरऑल प्लान बनाते हुए विभिन्न कार्मिकों की नियुक्ति, उनके प्रशिक्षण, कानून व्यवस्था, कोड ऑफ कन्डक्ट के अनुपालन इत्यादि से संबंधित प्लान समय रहते बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त गढ़वाल ने विभिन्न बी०एल०ओ० द्वारा नये मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने से संबंधित किए गए कार्यों और भरे गये 5० फॉर्म-6 स्वयं चौक भी किए कि बी०एल०ओ० द्वारा विभिन्न कॉलम ठीक से भरे जा रहे हैं अथवा नहीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बी०एल०ओ० से फॉर्म -6 भरवाने, उसको ऑनलाइन अपडेट करने तथा फील्ड में आ रही अन्य चुनौतियों की भी जानकारी लेते हुए उनको कार्य की प्रगति बढ़ाने में निर्देश दिए। साथ ही भारत के लोकतन्त्र को मजबूत करने की भावना से काम करते हुए कार्यों में पारदर्शिता और सुचिता बरतने को भी प्रेरित किया। उन्होंने 18 से 19 वर्ष आयु के मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विभिन्न माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाने तथा इसके लिए कैम्पस ऐम्बेसडर आदि की नियुक्त करने और उनको प्रोत्साहित करने को भी कहा।
विदित है कि जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में 16, 17 और 18 नवम्बर 2०21 को तीन दिन विभिन्न महाविद्यालयों और विभिन्न प्रकार के कला और विज्ञान के तकनीकी-गैर तकनीकी शिक्षण संस्थानों में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बी०एल०ओ० संबंधित महाविद्यालयध्संस्थान में उपस्थित रहकर 18 से 19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं को शामिल करवाने के लिए फोर्म-6 भर रहे हैं। इन तीन दिनों पश्चात की बी०एल०ओ० अपने-अपने क्षेत्रों में भी फॉर्म-6 भरवाने का कार्य जारी रखेंगे। इस कार्य हेतु जपनद में कुल 1873 बी०एल०ओ० लगे हैं। जनपद में मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 14 लाख 8 हजार 4 सौ 48 हैं तथा 18 से 19 आयु वर्ग के लगभग 59 हजार नए मतदाताओं को विशेष फोकस करके मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY