राजधानी में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव शुरू

0
121

देहरादून(संवाददाता)। केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी के प्रांगण में विद्यालय की प्राचार्य डा. अंशुम शर्मा कलसी के नेतृत्व में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस उत्सव के दृश्य कला दो, आयामी, दृश्य कला तीन, देशज खिलौने और खेल प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक डा. राजेन्द्र डोभाल मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक डा. राजेन्द्र डोभाल, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय विद्यालय संगठन उपायुक्त मीनाक्षी जैन, सहायक आयुक्त डा. सुकृति रैवानी आदि अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बताया कि इसमें केवीएस के 25 संभाग प्रतिभाग कर रहे है। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलन के बाद माध्यमिक विभाग की छात्राओं ने मां सरस्वती की आराधना करते हुए सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और वंदाना के बाद डा. अंशुम शर्मा कलसी प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कला उत्सव का उददेश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना और उसे पोषित करना, प्रस्तुत करना और शिक्षा में कला को बढावा देना है। उन्होंने कहा कि दो दिन तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ स्पर्धा, विषय के प्रति रूचि, आत्मविश्वास एवं पारस्परिक सहयोग से कार्य करने की भावना विकसित होगी। इस अवसर पर संगीत शिक्ष अनंत कुमार शहा द्वारा लिखित स्वागत गीत गायन वादन, नृत्य और चित्रकला का संगम, कला उत्सव मनायें हम प्रस्तुत किया गया और इस दौरान केविएस उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि केविएस विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को अपनी छिपी हुई योग्यतायें प्रदर्शित करने का पूरा अवसर प्रदान करता है और आज की युवा पीढ़ी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है तथा आवश्यकता है कि उनमें छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने की। इस अवसर पर गढ़वाली नृत्य नंदा देवी प्रस्तुत किया गया और जिसने वातावरण में अनूठा समां बांध दिया और दर्शकों ने नृत्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. राजेन्द्र डोभाल ने सभी संभागों के विद्यार्थियों की कला को सराहा और सभी को शुभाषीष दिया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त डा. सुकृति रैवानी ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों से आये हुए निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा अपने अपने उप विषयों के प्रादर्शों का अवलोकन व निरीक्षण किया गया और इसी के साथ प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY