धामी ने आन्दोलनकारियों को दिया तोहफा

0
113

देहरादून(संवाददाता)। इक्कीसवें स्थापना दिवस से बाइसवें साल में प्रवेश करने वाले उत्तराखण्ड को आज एक ऐसा युवा मुख्यमंत्री मिला है जिसने मात्र चार माह के कार्यकाल में ही राज्यवासियों को साधने में अपनी कला दिखाई और हर उस विरोध को अपने मधुरभाषी व्यवहार से समाप्त कर दिया जो राज्य में चार साल से देखने को मिल रहा था। उत्तराखण्ड का निर्माण करने वाले आन्दोलनकारियों के मन में लम्बे समय से अपनी पेंशन बढाये जाने को लेकर एक सपना था जिसे आज राज्य के सफल दिख रहे मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने स्थापना दिवस पर पूरा कर आन्दोलनकारियों को एक बडा तोहफा दे दिया। पुष्कर सिंह धामी की टीम में तीन रत्न ऐसे हैं जिन पर तिनकाभर भी कोई दाग न लगा है और न ही कभी लग पायेगा और यही कारण है कि पुष्कर सरकार को सही दिशा में ले जाने के लिए सीएम की कीचन के तीनों रत्न राज्य के हर जिले में स्वच्छ प्रशासन दिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्हीं की रणनीति के चलते प्रचंड बहुमत की सरकार में पहली बार स्थापना दिवस पर सैकडों पत्रकारों को मुख्यमंत्री ने अपने आवास में भोजन पर आमंत्रित कर उन्हें जिस तरह से गले लगाया उससे साफ संदेश चला गया कि पुष्कर सिंह धामी लोकतंत्र में विश्वास रखकर सत्ता चलाना चाहते हैं और वह हर राज्यवासी को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह उनका रखवाला है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा और आने वाले समय में शहीद आन्दोलनकारियों के सपने को साकार करने के लिए वह एक आदर्श राज्य बनायेंगे जिसकी कल्पना इक्कीस साल से अधूरी पडी हुई है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा की हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना है। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार अग्रसर है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड युवावस्था में है। उन्होंने कहा कि 2०25 तक उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों के हित में घोषणा की है कि 31०० रूपये पेंशन पाने वालों को अब 45०० रूपये पेंशन मिलेगी और 5००० रूपये पेंशन पाने वाले आंदोलनकारियों को अब 6००० रुपये पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का धन्यवाद जिन्होंने उत्तराखंड राज्य बनाने में अग्रणी भूमिका रही और प्रदेश में बहुत से योजनाओं पर काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने चार धाम सड़क परियोजना ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन व कई महत्वपूर्ण योजनाएं उत्तराखंड को दी है। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब को शीघ्र ही रोपवे से जोडऩे का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड के हर गांव को लिंक मार्गो से जोड़ा जाएगा जिससे पूरा विकास हो सके और पलायन भी रुक सके। उन्हांने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की धारा से जोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की उपलब्धि यह है कि पहाड़ों में अब रेल पहुंच रही है उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी में सुधार के लिए सरकार विशेष रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जौली ग्रांट एयरपोर्ट को अंर्तराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2०25 तक उत्तराखंड के प्रमुख प्रत्येक नगर को हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है जहां उड़ान योजना में हेली सर्विस की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग में रिक्त 21००० हजार पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल में शौचालय, स्वच्छ जल प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से 5० लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY