निशंक के घर धामी की दस्तक एक बडी ‘जीतÓ

0
112

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक राज्य में एक बडी पहचान रखते हैं और राजनीति में उनकी बडी पकड है। उत्तराखण्ड में जब भी सत्ता परिवर्तन का शोर मचा तो रमेश पोखरियाल निशंक को मुख्यमंत्री बनाये जाने के कयास आखिरी समय तक होते रहे और यह भी हमेशा बहस छिडी कि भाजपा को पुन: सत्ता में लाने के लिए रमेश पोखरियाल निशंक एक बडा रोल अदा कर सकते हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। काफी समय से स्वास्थ्य लाभ ले रहे रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर पुष्कर सिंह धामी की दस्तक भविष्य में उनकी एक बडी जीत माना जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी जिस तरह से सबको साथ लेकर चलने के मिशन में आगे बढ़ रहे हैं उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि 2०22 के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी की बडी रणनीति के चलते उन्हें भीतरघात का जहर नहीं पीना पडेगा।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड की कमान सम्भालने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी के अन्दर किसी भी कीमत पर धडेबाजी का खेल नहीं होने दे रहे और यही कारण है कि वह सभी भाजपा नेताओं से एक-एक कर मिल रहे हैं। उत्तराखण्ड की राजनीति पर बडी पकड रखने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व मौजूदा सांसद से मिलने के लिए पुष्कर सिंह धामी उनके आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य लाभ का हाल पूछने के बाद उनसे राज्य की राजनीति पर गोपनीय चर्चा पुष्कर सिंह धामी की एक बडी जीत ही माना जा रहा है क्योंकि पुष्कर सिंह धामी चंद समय के भीतर ही राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोडना चाहते इसलिए वह रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर जहां उनका हालचाल पूछकर आये वहीं उनसे विधानसभा चुनाव में जीत का भी मंत्र ले लिया।

LEAVE A REPLY