सैनिकों संग पुष्कर ने मनाई दीपावली

0
209

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री ने दीपावली का पर्व अपने घर पर मनाने के बजाए पहाडों की ऊंची चोटियों पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ मनाई। पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समूचे देश को सरहदों पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों पर हमेशा गर्व रहता है क्योंकि वह देश को हमेशा दुश्मनों से बचाने के लिए रात-दिन सरहदों पर अपनी पैनी निगाह बनाकर रखते हैं और यही कारण है कि देश के दुश्मन सैनिकों के एलर्ट मोड पर रहने से वह अपने गलत मनसूबों को अंजाम देने का दुसाहस नहीं करते। पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों के साथ दीपावली मनाते हुए उन्हें अपने हाथ से मिठाईयां खिलाई और उन्हें आश्वस्त किया कि देश का बच्चा-बच्चा सैनिकों के वीरता को कभी नहीं भूल सकता।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर दीपावली बर्फ की चोटियों पर तैनात होकर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ मनाते आ रहे हैं। उसी राह पर पुष्कर सिंह धामी भी चल पडे हैं और उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तर्ज पर ऊंची पहाडियों में तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाकर साफ संदेश दिया है कि जो सैनिक चौबीस घंटे देश की रक्षा के लिए आगे रहते हैं और वह दीपावली के पर्व पर घर भी नहीं जा पाते उन सैनिकों के साथ पुष्कर सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खडी हुई है और उनके साथ दीपावली मनाकर यह साफ संदेश दे दिया कि उनके लिए राजनीति ही सबकुछ नहीं है बल्कि वह सेना के जवानों के बीच अपने आपको पाकर उनका हमेशा हिस्सा बना रहना चाहते हैं। पुष्कर ंिसह धामी ने जवानों के साथ दीपावली मनाई और साफ संदेश दिया कि सरहदों पर जवानों की चौकसी और उनकी देशभक्ति से ही समूचा देश हमेशा सुरक्षित रहता है और हर भारतवासी को अपने जवानों पर गर्व है कि जब सारा भारत सो रहा होता है तो देश की सरहदों व बर्फ की चोटियों पर तैनात जवान देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपनी नजर उन पर लगाये रखता है जिससे कि हर देशवासी सुरक्षित रह सके। पुष्कर सिंह धामी जिस शैली के साथ आगे बढते हुए दिखाई दे रहे हैं वह भाजपा के ही बडे-बडे दिग्गजों के माथे पर बल डाल रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने अपने अल्प कार्यकाल में जिस तरह से सत्ता चलाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल जीता है उससे साफ नजर आ रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुष्कर सिंह धामी के सारथी बनकर उनके एक बार फिर सत्ता दिलाने की दिशा में अपने कदम आगे बढायेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह दीपावली के मौके पर भारत-चीन सीमा से सटे सेना के गढ़वाल स्काउट्स कैंप जोशीमठ पहुंचें,जहाँ दोनों ने जवानों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों को संबोधित भी किया। इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गढ़वाल स्काउट्स कैंप माणा के लिए निकल गए, जहाँ वे जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने द्वितीय पंक्ति के रक्षकों से भी मुलाकात कर शुभकामनाएँ दी। अपने बीच सूबे के मुखिया व राज्यपाल को देखकर सभी गदगद हो गये।

LEAVE A REPLY