महंगाई को लेकर मौन उपवास पर रहे हरीश रावत

0
141

संवाददाता
देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश रावत ने शिवालय में जलाभिषेक कर और महंगाई के विरोध में अपने आवास पर दो घंटे मौन उपवास पर रहे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत आज अपने आवास पर महंगाई के विरुद्ध पूर्व निर्धारित उपवास पर बैठें उन्होंने उपवास के समापन पर कहा कि उनका यह उपवास जनता को समर्पित है क्योंकि आज जनता महंगाई से सबसे अधिक पीडि़त है त्यौहारों का उत्साह फीका पड़ गया है । उन्होंने कहा कि यह मौन उपवास उन लोगों को समर्पित है जो महंगाई से त्रस्त हैं, जो अपने परिवार का ठीक से पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि महंगाई नहीं उनकी खरीदारी की शक्ति को छीन लिया है।
उन्होंने कहा कि महंगा तेल, महंगी गैस, महंगी सब्जियां हर चीज महंगा और लोग कैसे उन्मुक्त भाव से खुशी-खुशी दीपावली का त्यौहार मनाएं, मां लक्ष्मी उन सब लोगों को इतनी सामथ्र्य दो, धन संपदा दो कि उनके जीवन में भी खुशी आ सके, आप सबके कल्याणकारी हो, मां लक्ष्मी सबका कल्याण करो। पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि दीपावली पर महंगाई को लेकर उपवास व प्रधानमंत्री के केदारनाथ 5 नवम्बर आगमन पर उत्तराखंड के कल्याण के लिए केदारपुरी में 5 बड़े कामों को स्वीकृत कर उनके लिए धन देने की आकांक्षा लेकर कांग्रेस पार्टी राज्य के प्रत्येक जनपद में 12-12 शिवालयों में जलाभिषेक करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 5 नवंबर को 9 बजे दक्षेश्वर महादेव में जलाभिषेक करेंगें और कनखल चौराहे के निकट किसी दिव्य स्थान से भजन गाते हुये दक्षेश्वर महादेव के दर्शनार्थ प्रस्थान करेंगें।

LEAVE A REPLY