देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रूपये 18०० व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रूपये 15०० तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को रूपये 15०० की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्री हरिचन्द्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को उक्तानुसार माह नवम्बर 2०21 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। आई०सी०डी०एस० विभाग के अन्तर्गत वर्तमान समय में कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या-14947 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947 एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियों की संख्या 512० है। इस प्रकार कुल संख्या 35०14 है। राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि के बाद अब आंगनबाङी कार्यकत्रियों कुल मासिक मानदेय 93०० रूपये, आंगनबाङी सहायिका को कुल मासिक मानदेय 525० रुपये और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल मासिक मानदेय 625० रूपये दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आयी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आगनबाड़ी सहायिकाओं को मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल भी उपस्थित थे।
