धामी ने शाह का भी जीता दिल

0
137

किरन शर्मा
देहरादून। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को आपदा के दौरान उनके द्वारा किये गये धरातल पर काम को देखते हुए एक बेहतर राजनेता करार दिया और कहा कि जब राज्य में आपदा आई तो पुष्कर सिंह धामी ने उनके आगमन से पूर्व ही राज्य के अन्दर आपदा को लेकर जो काम किया उसे देखकर वह खुद हैरान रह गये कि उनके करने लायक तो राज्य में अब कुछ बचा ही नहीं है इसलिए वह उत्तराखण्ड से वापस दिल्ली चले गये थे। धामी ने जिस तरह से अमित शाह का दिल जीता है उससे यह बात साफ नजर आ रही है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के एक ऐसे राजनेता के रूप में उभर कर भविष्य में सामने आयेंगे जैसे गुजरात में नरेन्द्र मोदी ने वर्षों तक सत्ता चलाकर अपने इकबाल को कायम किया था उसी तर्ज पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आगे बढते जा रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक जिस तरह उन्हें अव्वल राजनेता करार दे रहे हैं उसका श्रेय पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ टीम को भी जाता जो उन्हें सही दिशा की ओर आगे ले जाने में उनके सारथी बन रहे हैं।
आज देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अस्वस्थ थे लेकिन फिर भी वह वीरों की इस भूमि को नमन करने के लिए अपने भाईयों से मिलने के लिए यहां आये हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि, वीरभूमि की रचना करने का काम देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। उन्होंने कहा कि जब राज्य निर्माण के लिए युवा आन्दोलन करते हुए शहीद हुये तो युवाओं के इस आन्दोलन के साथ भाजपा भी राज्य बनाने के लिए उनके साथ खडी थी। उन्होने कहा कि गोली किसने चलाई यह याद करें उन्होंने कहा कि गत चुनाव में उन्होंने उत्तराखण्ड में आकर कहा था कि राज्य को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे सवारेंगे। अमित शाह ने कहा कि राज्य में साढे चार साल के भीतर प्रदेश में चहुमुखी विकास हुआ है और जो भी काम बच गया है युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इसको समाप्त करने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि जब भी चुनाव आता है तो इनका सीजन आ जाता है और वह कपडे सिला लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग मुद्दों पर धरना प्रदर्शन व पत्रकार वार्ता कर भाजपा को ललकार रही है लेकिन उत्तराखण्ड की जनता हरीश रावत को जान गई है।
अमित शाह ने हरीश रावत को ललकारते हुए कहा कि वह पिछले पांच साल से कहां थे और सवाल दागा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब डेनिस शराब का जो धपला हुआ था उसका हिसाब कौन देगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अच्छा प्रशासन केवल भाजपा सरकार ही दे सकती है और उत्तराखण्ड सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किये थे उनमें से 85 प्रतिशत वायदे सरकार ने पूरे किये हैं। गृहमंत्री ने हरीश रावत पर सवाल दागा कि वे अपनी सरकार के घोषणा पत्र के पूरे कार्यों की सूची बनाये और वह राजधानी के किसी भी चौराहे पर घोषणा पत्र में किये गये कार्यों को लेकर दो-दो हाथ भाजपा से कर लें। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखण्ड आये थे तो पता चला कि शुक्रवार को हरीश रावत ने नमाज पढने की छुट्टी दी है।
उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति कोई हरीश रावत से सीखे। अमित शाह ने फिर दहाड लगाई कि पुष्कर सिंह धामी पर आरोप लगाने वाले हरीश रावत एक बार अपना स्टिंग देखकर आ जाये तो वह मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ नहीं बोल पायेंगे। अमित शाह ने कहा कि देश में जब कोरोना आया तो कोरोना से उत्तराखण्ड को बचाने वाली भाजपा सरकार है और धामी सरकार ने राज्य में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस को सार्वजनिक मंच से बोला कि उनका सवाल है कि उन्होंने अपने दस साल की सरकार में क्या किया जनता को इस बात का हिसाब देना होगा केवल सडकों पर उतरने से काम नहीं चलता और सिर्फ दिल्ली जाकर राहुल बाबा से फोटो खिचवाने से विकास नहीं होगा।
अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की नीतियों से उत्तराखण्ड में विकास हो रहा है और केन्द्र सरकार के विकास घर-घर में नजर आ रहे हैं और दिसम्बर 2०22 से पहले हर घर में नल से जल देने का संकल्प भाजपा ने लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के हर घर से सेना में एक व्यक्ति देश की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के आर्शीवाद से मोदी और धामी सरकार विकास कार्य करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में जनता गलत फैसला न करे और धामी सरकार को दुबारा मौका दे।

LEAVE A REPLY