प्रदेश की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा अर्चना

0
118

चमोलीञ्चदेहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना कराई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे बद्रीनाथ हैलीपैड पहुॅचे। यहां से कार से प्रस्थान कर मंदिर पहुंचकर भगवान बद्रीनारायण की पूजा की। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 25० करोड की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से पूरे देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यो में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ मे मास्टर प्लान के तहत पहले चरण के कार्य शुरू हो गए है।
फेज वन के तहत धाम में बहुउदेशीय आगन्तुक भवन, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, वन वे लूप रोड, शेष नेत्र व बद्रीश झील का सौन्दर्यीकरण किया जाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, एडीम हेमंत वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान, जिप सदस्य विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY