बैठक में लिया निर्णय, बागी व दागी का किया जायेगा विरोध

0
123

देहरादून(संवाददाता)। रायपुर विधानसभा के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कांग्रेस पार्टी के अजबपुर एवं रायपुर ब्लॉक अध्यक्षों रायपुर विधानसभा के कांग्रेस कमेटी सदस्यों,पार्टी संगठन पदाधिकारियों एवं संभावित 2०22 विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों द्वारा डालनवाला एमडीडीए सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के बागी एवं दागी का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी ने बताया कि बैठक का मुख्य मुद्दा था कि जिस प्रकार से चुनावी वर्ष में दलबदल का खेल चल रहा है और उसी क्रम में अगर 2०17 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में बगावत करके जो लोग कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हैं अगर उनमें से कोई विधायक कांग्रेस पार्टी में आते है और वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा ऐसे लोगों को जिन्होंने पार्टी संगठन को 2०16 में तोडऩे का काम किया एवं बगावत करके दूसरी पार्टियों में चले गए तो उनका एवं वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों का जोरदार तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बागी एवं दागी लोगों का समर्थन कांग्रेस पार्टी रायपुर विधानसभा के पदाधिकारी एवं संभावित प्रत्याशी जिन्होंने पूरे पांच वर्ष कांग्रेस पार्टी को रायपुर विधानसभा में मजबूत करने का कार्य किया गया है वह बिल्कुल भी इनका समर्थन नहीं करेंगे एवं पुरजोर तरीके से शीर्ष नेतृत्व के सामने विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे कि ऐसे लोगों को शीर्ष नेतृत्व पार्टी में न लेकर आए जिनकी वजह से पूर्व में पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बैठक में ऐसे लोगों को बिल्कुल भी टिकट नहीं देना चाहिए और बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी रायपुर विधानसभा के अंदर ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करेंगे एवं आने वाले समय में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को ज्ञापन एवं प्रदर्शन करके ऐसे लोगों को पार्टी में आने से रोकने का कार्य मजबूती से करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कहा गया कि और अगर जरूरत पड़ी तो रायपुर विधानसभा के सभी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर पार्टी हाईकमान नई दिल्ली जाकर भी अपना विरोध प्रदर्शन करने से नहीं झुकेंगे और अगर ऐसे लोगों को पार्टी वापस लेती है तो इससे पार्टी के आम कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा होगा जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर बैठक में प्रदेश प्रवक्ता आर पी रतूड़ी प्रदेश प्रवक्ता, सूरत सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रभु लाल बहुगुणा, पूर्व प्रदेश सचिव तेजिंदर रावत, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र पवार, प्रदेश सचिव एवं पूर्व पार्षद प्रदेश सचिव प्रवीण त्यागी टीटू, पार्षद महेंद्र रावत, पार्षद अमित भंडारी, आर पी त्यागी, पार्षद आनंद त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष रिपु दमन, प्रदेश सचिव शांति रावत, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव गुलशेर नियाजी, प्रदेश सचिव महेश जोशी, प्रदेश सचिव अरविंद बुटोला, महानगर महासचिव विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY