देहरादून(संवाददाता)। संस्कार परिवार देहरादून की टीम नैनीताल में आई प्राकृतिक आपदा में कुछ प्राथमिक सहयोग के साथ आज आचार्य बिपिन जोशी के नेतृत्व में पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य गेट से रवाना हुई।
एस डी एम नैनीताल से हुई बातचीत के बाद प्राथमिक सहयोग के रुप में रजाई, कंबल, दैनिक उपयोग के बर्तन, चटाई, राशन, खाद्य पदार्थ, दवाइयां आदि संस्कार परिवार, उत्थान वेलफेयर सोसायटी, समाज सेवी रेखा मित्तल, आई०ए०एस० हरि सेमवाल, ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति, आगाज फाउंडेशन, आदि के सहयोग से ले गए हैं। आचार्य बिपिन जोशी ने बताया आपदा में हुवे नुकसान का सर्वे कर जल्दी ही रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से आगाज फाउंडेशन के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मैठाणी प्राथमिक सहयोग के साथ साथ आपदा पीडि़तों के लिए अस्थाई आवास बनाने के प्रयास करेगें।
प्रसिद्ध समाजसेवी और पहाड़ों में आपदाओं से निपटने की जानकारी रखने वाले शुशील बहुगुणा जी विशेष रूप से आचार्य जी के साथ हैं, ग्राउंड सर्वे करके आगे की सेवाओं की योजना बनाने में सहयोग करेंगे। आभियान में नलनी तनेजा, देवाशीष गोड, राजेश पंत, चंदन कविदयाल, संतोष ढोढियाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
