नशे व साइबर याइम के खिलाफ राजधानी में अभियान जल्द

0
239

देहरादून(संवाददाता)। देवभूमि मानव संसाधन विकास समिति एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि पिछले 16 वर्षों से संस्था निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करती आ रही है और कोरोना संक्रमण काल में 4० हजार लोगों को राशन किट पहुंचाई गई और अब राजधानी में ऑक्सीजन बैंक की इसी माह एक सप्ताह में शुरूआत की जायेगी और वहीं हयूमन ऑॅॅफ डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से नशे एवं साइबर क्राइम के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही इसकी शुरूआत कर दी जायेगी।
यहां सुभाष रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि मानव संसाधन विकास समिति एवं ट्रस्ट स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही खेलों के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और आज तक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं ली है। उन्होंने कहा कि 18 माह में कोरोना संक्रमण काल में 4० हजार जरूरतमंद परिवारों, ऑटो व विक्रम चालकों, मजदूरों और समाचार पत्र वितरकों को राशन किट एवं दवाईयां प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए हंस फाउंडेशन सहित अनेक संस्थाओं ने अपना सहयोग दिया है और इस दौरान ऑक्सीजन की किल्लत रही और अब ट्रस्ट ने ढाई सौ मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर हासिल कर लिये है और एक सप्ताह में ऑक्सीजन बैंक लांच किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनके गुरू डा. एस के कुलश्रेष्ठ ने अपनी ओर से पहला सिलेंडर प्रदान किया है और मेडिकल ऑक्सीजन नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा और सिक्योरिटी के रूप में सिलेंडर का मूल्य लिया जायेगा जो बाद में सिलेंडर वापस करने पर दे दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नशे व साइबर क्राइम के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जायेगा और फिलहाल राजधानी के स्कूलों एवं कॉलेजों से इसकी शुरूआत की जायेगी और छात्र छात्राओं को स्कूलों में नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जायेगी और इसके लिए लैक्चर आदि किये जायेंगें ओर आईआईटी गोवहाटी से सर्टिफिकेशन दिया जायेगा और एक हजार रूपये इसका मूल्य है और 9०० रूपये देवभूमि मानव संसाधन विकास समिति एवं ट्रस्ट वहन करेगा और 99 रूपये छात्र से लिये जायेंगें। उन्होंने कहा कि इस दौरान मोबाइल के गुण दोष के साथ बच्चों को जागरूक करने का काम किया जायेगा

LEAVE A REPLY