आपदा प्रभावित क्षेत्रों का गृह मंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

0
326

देहरादून(संवाददाता)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केन्द्र सरकार देवभूमि के साथ इस आपदा की घडी में खड़ी है और हरसंभव मदद प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि दो तीन दिन में सर्वेक्षण टीम प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेगी।
यहां आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जौलीग्रांट हवाई अडडे के राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कुमायूं क्षेत्र में तबाही को उन्होंने करीब से देखा और केन्द्र व राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की और समय से चेतावनी के बाद भी नुकसान कम हुआ पानी की गति व बहाव पर निर्भर करता है जन हानि प्रकोप के चलते कम हुई है और चेतावनी मिलने के कारण मुख्यमंत्री ने वार्ता की और एसडीआरएफ एनडीआरएफ सेना व वायुसेना के द्वारा नुकसान को रोका गया है।
उन्होंने कहा कि और चारधाम के यात्रियों को सुरक्षित रहने के लिए कहा गया और अब कोई रूकावट नहीं है यात्रा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा के संकट की घडी में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री का लोगों से समन्वय बना रहे।
उन्होंने कहा कि बारिश आने से पूर्व में हैलीकाप्टर व सेना एनडीआरएफ व एसडीआरएफ पहले से ही अलर्ट थी। उन्होंने कहा कि 64 लोगों की मौत हुई है और 11 से ज्यादा लोग लापता है। ज्यादातर सड़के दुरूस्त की जा रही है और नैनीताल हल्द्वानी व अल्मोडा की सडकों का काम शुरू हो गया है और 6० प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधायें प्रभावित हुई है और बिजलीघरों को शीघ्र ही शुरू किया जायेगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सफल रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया है। उन्होंने कहा कि 35०० से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया और 16 हजार से ज्यादा लोगों को प्रीकोशनरी किट दिया गया और कोई भी पर्यटक की कैज्यूल्टी की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधायें एवं खाने की बेहतर व्यवस्था राज्य सरकार के द्वारा की गई है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सीएम से बात की है और भारत सरकार हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से सर्वे की टीम एक दो दिन में 25० करोड़ रूपये कुछ महीने पहले एडवांस में भेजे गये है और इससे कार्य करने में मदद मिलेगी। देवभूमि के साथ केन्द्र सरकार पूर्ण रूप से खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार का कोर्डिनेशन का काम चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा के संकट की घडी में बेहतर प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में मुख्यमंत्री का लोगों से इसी प्रकार का समन्वय बना रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भटट, आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धनसिंह रावत आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY