देहरादून(संवाददाता)। भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांवली रोड़ से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस जिला संगठन के संयोजक नीतिन चंचल के नेतृत्व में राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी और नगर शोभा यात्रा ं निकाली गयी। इस अवसर पर समाज व अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वहीं सभी को प्रकट दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर चंचल ने बताया की आज रात प्रकट दिवस पर भगवान वाल्मीकि पावन सत्संग का भी आयोजन किया गया है और वहीं शहर में जगह जगह लोगों द्वारा भव्य नगर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वहीं कांग्रेस नेता मदन लाल, मोहन कुमार काला, गगन छाछर, आदर्श सूद द्वारा प्रसाद वितरण और प्रभात फेरियों व शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर शोभायात्रा में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सोम प्रकाश वाल्मीकी, राजेंद्र केसला, तेजपाल पालता, नीतिन चंचल, ऋषभ पाल, करन वाल्मीकि, राजेश चौधरी, संजय कुमार, यश, वंश, मनोज चौधरी, राजेंद्र केसला, राजपाल प्रधान, राजेश केसला अनिल आदि शामिल रहे।
