गोठा,लौका, गुरु नानक नगरी में कच्चे मकान गिरे

0
118

सितारगंज(संवाददाता)। नगर के नजदीक ग्रामसभा लौका गोठा में भी बारिश के चलते ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि कोई भी जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की मदद के लिए नहीं पहुंचा है वैसे तो सभी क्षेत्रों से दुखद खबरें आ रही हैं कई जगह बाढ़ जैसे हालात भी उत्पन्न हो गए थे लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है इसी बीच बैगुल नदी का जलस्तर बढऩे से गोठा,गौडी,गुरुनानकनगरी में भी पानी अच्छी मात्रा में ग्रामीणों के घरों में घुस गया जिससे कच्चे मकान काफी तादाद में गिर गए हैं। लेकिन यह सोचने वाली बात है कि कोई भी जनप्रतिनिधि गांव वालों का हाल जानने नहीं पहुंचा है गोठा लौका और गुरु नानक नगरी के हालात पहले से ही बत्तर थे रोड नाली और अधिकांस पक्के आवास ना होने के कारण हर वर्ष वर्षात में भारी परेशानियों का सामना करते आ रहे हैं दो दिन हुई लगातार वर्षात के बाद भी इन क्षेत्रों में कोई भी जनप्रतिनिधि मदद को नहीं पहुंचा है मौके पर हालात यह है कि दर्जनों से अधिक कच्चे मकान पानी अधिक आने से ढह गए हैं और रखा हुआ घरों का सामान भी खराब हो चुका है लेकिन ग्रामीणों की मदद को आगे कोई नहीं आ रहा है। कुछ ग्रामीणों द्वारा फेसबुक पर मदद की गुहार भी लगाई गई है।

LEAVE A REPLY