रुद्रप्रयाग(संवाददाता)। रूद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के कई जिलों में बारिश के कारण हुई तबाही से राज्य के मुख्यमंत्री काफी चिंतित हैं और यही कारण है कि आज उन्होंने हवाई दौरा कर बारिश से हुये जन-धन की हानि का नजारा देखा और उसके बाद वह अचानक रूद्रप्रयाग पहुंचे जहां उन्होंने प्रशासन के अफसरों को साफ अल्टीमेटम दिया कि केदारनाथ में आये तीर्थ यात्रियों को खाने व रहने की कोई दिक्कत न आये और उनकी सुरक्षा करना उनका पहला दायित्व है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने अचानक रुद्रप्रयाग पहुँचे, जहां उन्होंने प्रशासन को साफ संदेश दिया कि तीर्थ यात्रियों को तिनकाभर भी परेशानी न हो और उन्हें हर सम्भव मद्द दी जाये उनके खाने-पीने व रहने की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने जिलाधिकारी से केदारनाथ यात्रा पर चर्चा की तथा सख्त निर्देश निर्देश दिये कि तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो,साथ ही पुलिस कप्तान को कहा कि अनावश्यक यात्रियों को न रोका जाय तथा यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचाने में सहयोग करे। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि सबका सहयोग लिया जाय तथा जबतक मौसम साफ नही होता तब तक यात्रियों की खाने रहने की व्यवस्था करे।
उन्होंने रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल की भी सराहनीय की उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष लगातार यात्रियों की सुध ले रहे है और वक्त बेवक्त मुझे भी इतलाह कर सहयोग माँग रहे है। गुलाबराई हेलीपैड पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल,जिला पंचायत अध्यक्षा अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिह चौधरी, बीरेन्द्र बिष्ट,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित पार्टी कार्यकर्ता ने स्वागत किया।
