टिहरी थौलदार कण्डीसौड़ की बिटिया अंशु खंडूड़ी नेवी में बनी अफसर

0
235

देहरादून(संवाददाता)। टिहरी थौलदार कण्डीसौड़ की बिटिया अंशु खंडूड़ी कमीशन प्राप्त कर बनी नेवी मे अफसर अंशु मूलत: ग्राम जसपुर पट्टी गुसांईं कंडी सौड़ छाम टिहरी गढ़वाल की मूल निवासी हैँ ओर वह आज बहन की शादी मे शामिल नही हो पायेगी।
यहां राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने गांव मे अंशु के पहली महिला अधिकारी बनने पर खंडूड़ी परिवार को दी बधाई दी। उन्होंने बताया कि मंच प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी की भतीजी अंशु खंडूड़ी पिछले चार वर्षो से दिल्ली मे ट्रेनिग ले रही थी। उन्होंने बताया कि अंशु खंडूड़ी के पिता आईटीबीपी मे सब इंस्पेक्टर कामेश्वर प्रसाद खंडूड़ी अरुणाचल के तवांग चीन बॉडर्स पर तैनात है। उन्होंने कहा कि आज जहां एक ओर छोटी बिटिया की देहरादून के नत्थुवाला मे शादी धूमधाम से बारात के स्वागत तैयारी है तों वहीं दूसरी ओर बड़ी बिटिया ने दिल्ली मे पासिंग आऊट कर भारतीय सेना की मेडिकल कोर मे कमीशन प्राप्त किया। अंशु को पहली नियुक्ति मुंबई मे मिली है।
उन्होंने बताया कि अंशु सेना की इन सब औपचारिकताओ के चलते अपनी बहन की शादी मे शामिल नही हो पायेगी तों वहीं बिटिया की शादी के चलते वह पासिंग आऊट मे शामिल नही हो पाऐ। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि हमारे महासचिव रामलाल खंडूड़ी व खंडूड़ी परिवार को बहुत बधाई देते हुए कहा कि यह परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होने बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का नारा चरितार्थ किया है। यह एक सराहनीय कार्य व पहल है और उम्मीद है कि अन्य गांवों के अभिभावक भी इस ओर प्रेरणा लेंगें ओर अपनी बेटियों को सेना में भेजने के लिए तैयार करेंगें।

LEAVE A REPLY