गरीब दंपत्तियों की वृद्धावस्था पेंशन बहाली को मोर्चा का प्रदर्शन

0
324

विकासनगर(संवाददाता )। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में घेराव कर प्रदेश के गरीब पति-पत्नी दोनों (दंपत्तियों) को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन तहसील का घेराव किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह को सौंपा।
इस अवसर पर नेगी नेकहा कि वर्तमान में गरीबों हेतु वृद्धावस्था पेंशन पति- पत्नी (दंपत्ति) में से मात्र एक को ही मिलने का प्रावधान है, जबकि 4-5 वर्ष पहले तक पति-पत्नी दोनों को पेंशन मिलती थी। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि अगर एक परिवार में पति-पत्नी दोनों विधायक हैं तथा बेटे भी विधायकध् सांसद हैं, तो सबको पेंशन मिलती है, लेकिन जब गरीबों को कुछ देने की बात आती है तो उनका हक छीन लिया जाता है, जा ेकि सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि जब विधायकों ध्सांसदों को अपनी पेंशन, वेतन- भत्तों व सुविधाओं को बढ़ाना होता है तो एक ही झटके में बिल पास हो जाता है, लेकिन गरीबों के समय बजटध् धन का अभाव हो जाता है। नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा पति-पत्नी में से सिर्फ एक को ही पेंशन देने संबंधी फरमान से इनकी परेशानी में काफी इजाफा हो गया है। नेगी ने कहा है कि अधिकांश गरीब दंपत्ति इसी पेंशन के सहारे अपनी गुजर-बसर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार को गंभीरता से इस पर विचार करना चाहिए, ताकि गरीबों का बुढ़ापा आत्मनिर्भरता के साथ सम्मानपूर्वक कट सके। इस अवसर पर घेराव में विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, ओ.पी. राणा, मो. गालिब, मो. असद, मो. इसरार, जय देव नेगी, जयकृत नेगी, परवीन शर्मा पिन्नी, सुशील भारद्वाज, सचिन शर्मा, ,टीकाराम उनियाल, संदीप ध्यानी, जयपाल सिंह, चौधरी मामराज, निर्मला देवी, सुनील पसबोला, अमित कुमार, कमल कुमार, संध्या गुलेरिया, सुषमा देवी, राजेश्वरी क्लार्क, जाबिर हसन, रवि कुमार, सुमेर चंद आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY