एम्स में उत्तराखंड वासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात

0
113

ऋषिकेश(संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश एम्स में गुरुवार सुबह ठीक 11:41 बजे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट पीएम केयर के तहत एम्स में तैयार हुआ है। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से एम्स पहुंचे प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड वासियों को ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी।
अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में कोरोना से लड़ाई में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी व्यवस्था पुख्ता हो इसके लिए हमें अभी से तैयारी जारी रखनी होगी। ताकि जरूरत के समय कोई संकट न हो। पीएम मोदी ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर में जिस प्रकार देश को ऑक्सीजन के संकट से जूझना पड़ा था। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र और स्वास्थ्य मंत्रालय के अथक प्रयास द्वारा देश के हर राज्य व जिला में अब तक 115० ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल किए जा चुके हैं जो कि काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 1०० साल के बाद आए इस संकट का सामना जिस प्रकार देश बहादुरी से कर रहा है यह पूरी दुनिया देख रही है। संक्रमण से पहले देश में जहां एक दिन में 9०० मेट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का प्रोडक्शन होता था वहीं अब यह प्रोडक्शन 1० गुना बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई से लेकर वैक्सीन की चुनौती देश के सामने लगातार सामने आती रही। बावजूद देश में अब ऑक्सीजन की न कोई कमी है और न ही वैक्सीन ही कोई कमी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य राज्य है, जहां प्रधानमंत्री को लोग दिल से चाहते हैं। इसकी वजह यह है कि प्रधानमंत्री त्यौहार सैनिकों के बीच जाकर मनाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से आम लोगों के लिए चलाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी। वन रैंक वन पेंशन आदि उपलब्धियों का भी जिक्र किया। कहा कि राज्य में पीएम केयर्स फंड से 25 ऑक्सीजन प्लांट कार्य करने लगे हैं। अंतिम छोर के लोगों तक विकास की धारा पहुंचाने का संकल्प लेकर काम किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मंच पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, राज्यपाल मेजर जनरल गुरमीत सिंह, सांसद अजय भट्ट ,महापौर अनिता ममगाई ,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY