नगर पालिका के ईओ का अभिनंदन कर बताई समस्यायें

0
202

डांईवाला(संवाददाता)। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह का फूल और बुके देकर स्वागत किया तथा उनको क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। एमएल शाह इससे पहले मसूरी नगर पालिका में तैनात थे, हाल ही में उन्हें डोईवाला स्थानांतरित किया गया है इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पहले नगरपालिका डोईवाला के अंतर्गत महज 7 वार्ड हुआ करते थे किंतु अब विस्तारीकरण के बाद कई नए क्षेत्र जुड़ गए हैं और 2० वार्ड बन चुके हैं किंतु बजट अभी भी पुराना ही दिया जा रहा है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस पर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अमित शाह ने जल्दी ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने बताया कि बजट के लिए शासन को अनुरोध किया गया है, जल्दी अतिरिक्त बजट आने पर समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।  उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद डोभाल ने नगर पालिका के ईओ के समक्ष अठूरवाला तथा भानियावाला के अंतर्गत विभिन्न अंदरूनी सड़कों के निर्माण की मांग रखी जिस पर अधिशासी अधिकारी ने प्राथमिकता से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से यूकेडी नेता पंकज बेलवाल, नगर उपाध्यक्ष पेशकार गौतम, गुड्डू तथा राकेश रावत आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY