मुख्यमंत्री धामी पहुँचे हिमालय पर्वत केदारनाथ धाम

0
187

मोदी के सपनों को करेंगे साकार
धामी से मिलकर खुशी से झूमे तीर्थ पुरोहित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी बिना लाव लश्कर के आज बाबा केदार धाम पहुँचे, साथ ही उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन अजेय भी बाबा के दर्शनार्थ पहुंचे। जहाँ पर उनकी अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल,जिला पंचायत अध्यक्षा अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, महावीर पंवार, श्रीनिवास पोस्ती, दिनेश बगबाडी,देव प्रकाश सेमवाल राजकुमार तिवारी, तेज प्रकाश,सुभाष तथा जिला अधिकारी मनोज गोयल एसपी आयुष गोयल, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ सीओ गुप्तकाशी सहित प्रशासनिक अधिकारीयों ने हैली पैड स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पूर्व में केदारनाथ के दो दौरे भारी बारिश के चलते रद्द होने से जनता मायूस थी, लेकिन आज बाबा केदार ने मुख्यमंत्री को अपने दरबार में बुलाकर व्यवसायों, तीर्थ पुरोहित व यात्रियों के आक्रोश को शाँत करवा दिया। सरकार के प्रयास से न्यायालय द्वारा यात्रा मे ई पास की बाध्यता और सीमित संख्या पर रोक को हटवा कर बाबा का तो आशीर्वाद लिया ही साथ ही पूरे देश-विदेश के धर्मावलम्बियों,भत्तों का साधुवाद भी मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर हो रहे कार्यो को बहुत बारीकी से केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो को देखा और जायजा लिया उन्होंने शंकराचार्य की समाधि स्थल का भी निर्माण कार्य देखा व जल्द पूर्ण करने के लिए निर्माणदायी संस्था को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासो से तीर्थयात्रियों की संख्या को बढाने के लिए न्यायालय ने रोक हटा दी है,जिसका की हमें स्वागत करना चाहिए। मुख्य मंत्री ने धाम मे पहुँचे विभिन्न यात्रियों,तीर्थ पुरोहितो तथा अन्य लोगो से मुलाकात की।

LEAVE A REPLY