कांग्रेस भवन में लखीमपुर खीरी की घटना पर मौनव्रत पर रहे कांग्रेसी

0
159

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गांव-गांव कांग्रेस के सफल अभियान के लिए सभी का आभार जताया है। उन्होंने कह कि लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने दुव्र्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रासुका लगाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना की कांग्रेस निंदा करती है और तीन दिन बाद भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी नही जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी सरकार प्रियंका गांधी से डर गई है और केंद्र सरकार की सह पर यूपी सरकार चोट पहुचाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने खुद को बचाने के लिए रासुका लगाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रासुका लगाना लोकतंत्र की हत्या है। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी आदि उपस्थित थे।
इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में कांग्रेसजन लखीमपुर खीरी की घटना व कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अभद्रता किये जाने के विरोध में मौन व्रत पर रहे। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व पार्षद ललित भद्री, नर्मदा नेगी, कमलेश रमन सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY