सीएम साहब जाम देखकर पर्यटकों में दिख रही नाराजगी

0
132

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड की अस्थाई राजधानी में पुलिस कप्तान ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने का दावा किया था लेकिन शहर में तो हर दिन यातायात व्यवस्था तार-तार होती जा रही है और हर चौराहे पर लगे रहे जाम से जहां आम आदमी पुलिस कप्तान के यातायात प्लान को लेकर नाराज दिखाई दे रहा है वहीं मसूरी व पर्यटक स्थलों पर घूमने जा रहे पर्यटकों को जिस तरह से आज वीकएंड पर जाम के झाम में फंसना पडा उससे उनके मन में सरकार के सिस्टम को लेकर बेहद नाराजगी दिखाई दी। सुबह से ही देहरादून मसूरी रोड पर लगे जाम ने पर्यटकों के मन में गुस्से का एक बडा गुब्बार कर रखा था वहीं मसूरी से दून आने वाले सभी लिंक रोड पर जाम देखकर पर्यटकों व शहरवासियों में यही सवाल खडे हो रहे थे कि आखिरकार शहर में ऐसे जाम से निजात दिलाने के लिए क्या कोई पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ कभी सडकों पर उतरेगा या ऐसे ही पर्यटकों को जाम में फंसना पडेगा। हैरानी वाली बात तो यह रही कि 35 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए पर्यटकों को कई घंटों का समय लग गया और इसके कारण आम आदमी व पर्यटकों के मन में राजधान पुलिस की बदहाल हो रखी यातायात व्यवस्था को लेकर बडा गुस्सा देखने को मिला। ऐसे में अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी इस बात पर नजर रखनी पडेगी कि आखिरकार जब राजधानी में ही रात-दिन सडकों पर जाम लग रहे हैं और पुलिस अधिकारी सडकों पर दिखाई दे रहे जाम को देखकर चुप्पी साधे हुये हैं तो फिर आखिरकार वह अपना दर्द किसे बयां करें।

LEAVE A REPLY