मुख्य संवाददाता
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब सत्ता संभाली थी तो उन्होंने एक ही मंत्र बोला था कि वह न खायेंगे और न ही किसी को खाने देंगे। यही कारण है कि मोदी की सत्ता पर आज तक विपक्षी पार्टियां कोई दाग नहीं लगा पाई और जब उत्तराखण्ड राज्य की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई और वह नरेन्द्र मोदी से आर्शिवाद लेने दिल्ली गये तो सत्ता चलाने का मंत्र नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को दिया था और उसी मंत्र का जाप करते हुए पुष्कर ंिसह धामी राज्य में सत्ता चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीन माह के अपने कार्यकाल में न तो उन्होंने राज्य में अफसरशाही को बेलगाम होने दिया और न ही अपनी सरकार पर इस कार्यकाल में भ्रष्टाचार या घोटाले का दाग नहीं लगने दिया। पुष्कर सिंह धामी राज्य में जिस तरह से सत्ता चलाते हुए दिख रहे हैं वह राजनीति के एक मंझे हुये नेता के रूप में उभरते जा रहे हैं। हालंाकि उनका आवाम के बीच बढता कद भाजपा के दर्जनों दिग्गजों नेताओं को नहीं भा रहा होगा लेकिन स्वच्छ प्रशासन देने के मिशन पर जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने अपने कदम आगे बढाये हैं वह देखकर भाजपा हाईकमान भी पुष्कर का कायल हो गया।
