देहरादून(संवाददाता)। विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनंद ने कहा है कि उत्तराखण्ड में बढ़ती जेहादी गतिविधियों के विरोध में तीन अक्टूबर को परेड ग्राउंड में विशाल सभा का आयोजन किया जायेगा।
यहां राजपुर रोड़ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, जिसमें निरन्तर जेहादी मानिसकता बढ़ती जा रही है, जिससे यहाँ की संस्कृति को भारी क्षति पहंँच रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के अन्दर बढ़ते जनसंख्या असन्तुलन से इस प्रकार की समस्याएँ अत्यधिक बढ़ी हैं, जिस पर वर्तमान में सरकार द्वारा भी चिन्ता जताई गई है। इसके अतिरिक्त लैंड जिहाद, लव जिहाद एवं धर्मांतरण जैसी गतिविधियाँ प्रदेश के प्रत्येक जिले में दर्शित हैं। जिनके विरोध में समय-समय पर विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी आपत्तियाँ स्थानीय अधिकारियों के समक्ष उठाई गई हैं लेकिन इसके बावजूद भी गैर धार्मिक व जेहादी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद एक गैर राजनैतिक व सामजिक संगठन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दून जिले के अन्तर्गत मोब लिंचिंग, लव जिहाद व मस्जिदों व मंदरसों के नाम पर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण तथा अवैध धर्मांतरण की अनेकों घटनाएँ घटित हुई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की अपनी एक सांस्कृतिक विरासत है जिसको कहीं न कहीं उक्त घटनाओं से क्षति पहुँची है व राज्य का नाम खराब हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसी परिपेक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले तीन अक्टूबर को प्रात: 11 बजे, परेड ग्राउंड में विशाल सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। सभा में जिसमें विभिन्न हिन्दू संगठनों, मंदिर समितियों, सांस्कृतिक समितियों व हिन्दू हितों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों का आह्नान किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त सभा के बाद परेड ग्राउंड से जिलाधिकारी कार्यालय तक पद यात्रा निकालेगी और ज्ञापन प्रेेषित किया जाएगा उन्होंने कहा कि ज्ञापन में प्रत्येक गली-मौहल्ले में फड़, फेरी, रेहड़ी वालों का सत्यापन करने, गोकशी के सम्बन्ध में पूर्व में जारी कानूनों के अन्तर्गत कार्यवाई सुनिश्चित करने, अवैध धर्मांतरण पर बने कानून को कठोरता से लागू करवाने की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण कर बनाई जा रहीध्निर्मित मस्जिदों व मदरसों पर कार्यवाई करने, लव जिहाद के मामलों पर त्वरित कार्यवाई किये जाने, राज्य व देहरादून जिले में बढ़ते नशे के व्यापार को रोकने, दून जिले व उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती मुस्लिम आबादी, जिसमें अवैध बंगलादेशी व रोहिंग्या शामिल हैं पर कार्यवाई करने की मांग की जायेगी। इस अवसर पर वार्ता में प्रदेश संगठन मंत्री अजय नागर, प्रदेश टोली बजरंग दल विकास वर्मा, हिजामं के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश आनंद, शशिकांत सिंघल, नवीन गुप्ता, श्याम शर्मा, उमेश चांदना, हरीश कोहली, संजीव बालियान, अमर चौधरी, राशि राम वर्मा, मार्तंड पंत, मंगला प्रसाद उनियाल, नरेन्द्र चौहान, हर्ष, नरेश प्रजापति, कुलदीप रोहिला आदि उपस्थित थे।
