विधानसभा चुनाव में अभी से जुटने का किया आहवान

0
120

देहरादून(नगर संवाददाता)। महानगर कांग्रेस की संगठनात्मक इकाइयों की समीक्षा हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक जोत सिह बिष्ट एवं सह पर्यवेक्षक सरिता नेगी की उपस्थिति में महानगर कांग्रेस के वार्ड ब्लाक अध्यक्षों व अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों की बैठक महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महानगर पर्यवेक्षक जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने के साथ ही संगठन की मजबूती के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों में जुटने का आह्रवान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियोंं का आह्रवान करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार की विफलताओ को भी जनता तक लेजाने का आह्रवान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार में रहते हुए जनहित की कई योजनाओं की शुरूआत की थी जिसे भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया तथा जनता को झूूठे वादों से गुमराह कर रही है। हमें जनता तक इस सच्चाई को भी लेजाना है। बैठक में सभी ब्लाक अध्यक्षगणों द्वारा अपने ब्लाक की संगठनात्मक इकाइयों की स्थिति से अवगत कराते हुए पदाधिकारियों की सूची पर्यवेक्षकों को सौंपी। इस अवसर पर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
महानगर पर्यवेक्षक जोत सिंह बिष्ट एएवं महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का अनुशरण कर कहा कि उनके द्वारा किए गए आंदोलनों को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिसमेंं उनके द्वारा असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर सत्य और अहिंसा के प्रति उनके अनूठे प्रयोग उन्हें आज दुनिया का सबसे अनूठा व्यक्ति साबित करते हैं। उन्होनें कहा कांग्रेस पार्टी का देश सेवा का लम्बा इतिहास रहा है। हमें इस बात के लिए गौरवान्ति होना चाहिए कि हमारी पार्टी ने सबसे अधिक बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी, स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की सेवा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये।
उन्होनें कहा अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशों के क्रम में महानगर कांग्रेसजन राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी जी की जंयती के अवसर पर उनके द्वारा किये गये कार्यों का अनुसरण कर ०2 अक्टूबर 2०21 को प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, कर्मचारी नेतागणों, तथा शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। बैठक में प्रमोद रावत, प्रेम ंिसंह थापा, महेन्द्र ंिसह, मनोज चौधरी, श्याम ंिसह रमोला, तरूण ंिसह राजेश मल्ल, अनिल थापा, सुरेश, संजय शर्मा, दीवान सिंह बिष्ट, मुकेश, विरेन्द्र, सुभाष धीमान, राजीव प्रजापति, संजय उनियाल, एमके दिवाकर, अनूप कपूर, डा० विजेन्द्र पाल, शकील अहमद, मुकिम, रिजवान, मुर्सलीन, प्रेमराज, आशीष सक्सेना, जगदीश शर्मा, मोहित, तहसीन, अनिल, विजय, कनकपाल, दीपक थापा, जगदीश चौहान, अल्ताफ, पूरण कुमार आर्य आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY