देहरादून(नगर संवाददाता)। बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ के धरना शिक्षा निदेशालय में प्रशिक्षितों ने जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और कहा कि शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि न होने पर उनमें व्यापक स्तर पर रोष बना हुआ है और अब आंदोलन को तेज किया जायेगा। यहां शिक्षा निदेशालय में बीएड टीईटी प्रशिक्षित इकटठा हुए और अपनी मांगों के समाधान के लिए प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि बीएड प्रशिक्षित विगत पांच सालों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे है विभाग द्वारा 2288 रिक्त पदों पर जो प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती आयी है उसमे बीएड प्रशिक्षितों का चयन होना बहुत मुश्किल है जिसके कारण विगत लंबे समय से बीएड प्रशिक्षित गतिमान शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आंदोलनरत है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बलबीर बिष्ट ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा भर्ती को पूर्ण करने के लिए स्पष्ट आदेश दिया गया कि भर्ती को प्रारम्भिक शिक्षा सेवा नियमावली 2०12 (यथा संसोधित) के नियमो के अधीन किया जाय बीएड तथा डायट डीएलएड प्रशिक्षितों में भारी रोष है ।
उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों को पदवृद्धि के लिए निर्देशित भी किया गया है मगर आठ दिन बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी रिक्त पदों का आंकड़ा तक नही जुटा पा रहा है जिससे बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार विभागीय कार्यशैली से खफा है । उन्होंने कहा कि सरकार हम बेरोजगारों की मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नही कर रही है जिससे 42 वर्ष उम्र की सीमा को पार करने की कगार पर खड़े सैकड़ो बीएड प्रशिक्षित अपने का भविष्य को लेकर चिंतित है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा गतिमान भर्ती में 31 मार्च 2०22 तक के रिक्त होने वाले समस्त पदों को शामिल नही किया जाता है तो उम्र की सीमा पार करने की कगार पर खड़े बीएड प्रशिक्षितों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को उनके हितों के लिए ठोस पहल करने की आवश्यकता है जिससे उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।इस अवसर पर धरने व प्रदर्शन में अनेेकों बीएड प्रशिक्षित उपस्थित रहे ।
