कांग्रेसजन बढ़ते अवैध नशे के खिलाफ मिले पुलिस महानिदेशक से

0
112

देहरादून(संवाददाता)। महानगर काग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नें जनपद देहरादून में बढ़ते अवैध नशे के खिलाफ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर ज्ञापन के माध्यम से लालचंद शर्मा नें कहा कि देहरादून महानगर के विभिन्न क्षेत्रों जिनमें एमडीडीए कालोनी चंदन नगर पुश्ते के पास, मोथरोवाला सपेरा बस्ती, चोर खाला, हरिद्वार बाईपास रोड़ कबाड़ी बाजार, पटेलनगर, मेहूवाला, राजीव नगर, डालनवाला, बिन्दाल बस्ती, पूरण बस्ती भाग दो, आर्य नगर आदि क्षेत्रों में विगत काफी लम्बे समय से नशीले पदार्थों एवं शराब का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है, इन नशे के तस्करों की शिकायत आम जनता द्वारा कई बार की गई परन्तु कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होनें कहा उपरोक्त इलाकों में अवैध नशे के कारोबार के कारण आये दिन झगडे फसाद एवं आपराधिक घटनाओं के कारण आम जनता दहशत में है, नशा तस्करों द्वारा हस्पताल, शिक्षण संस्थानों के बाहर युवाओं को नशा बेचा जा रहा है जिससे युवा नशे की ओर और ज्यादा घुसता चला जा रहा है जिसके चलते आये दिन कोई ना कोई दुर्घटना हो रही है।
उन्होनें चिंता व्यक्त कर कहा कि ड्रग्स स्मगलर स्कूल, कॉलेज के छात्रों और कामकाजी युवाओं को निशाना बना रहे हैं. प्रदेश में चरस, स्मैक, अफीम, गांजा, हैरोइन जैसे मादक पदार्थ सबसे अधिक बिक रहे हैं. इसके अलावा नशीली गोलियां, कैप्सूल और इंजेक्शन के भी मामले सामने आ रहे हैं. देहरादून में स्थित नशा मुक्ति केंद्रों में भी नशे के आदि हुये बच्चे ज्यादा देखने को मिलते हैं.। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देहरादून नशे की गिरफ्त में पूरी तरह से आ चुका है। नशे का कारोबार करने वाले माफिया बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों व युवाओं को नशे का आदी बनाकर वे उनको महंगे दामों पर मादक पदार्थ बेच रहे हैं, जिससे युवाओं के शरीर पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हुए नशे को जड़ से खत्म करने के प्रयास नहीं किये गये तो इसका खामियाजा देहरादून निवासियों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से मांग कर कहा कि पुलिस प्रशासन से भी नशे के बड़े कारोबारियों पर कार्यवाही करने की मांग कर देहरादून में अवैध नशे व अवैध खनन के कारोबार पर रोक लगाई जाय। उन्होनें नये लागू ट्रैफिक प्लान पर कहा कि देहरादून शहर में जगह-जगह ट्रैफिक लाईट लगनें से जिस स्थान पर कभी जाम नहीं लगता था उस स्थान पर भी जाम कि स्थिति बनी हुई है, उक्त ट्रैफिक प्लान का संज्ञान लेकर रूप रेखा का प्रारूप तैयार कर ही ट्रैफिक प्लान बनाये जांए। उन्होनें पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया की वे जनहित के मद्देनजर देहरादून महानगर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलानें हेतु आवष्यक कार्रवाई के निर्देश जारी करनें किया जाये। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, डॉक्टर विजेन्द्र पाल सिंह, रमेश कुमार मंगू, आनंद त्यागी, अर्जुन सोनकर, राजेष मल्ल, विकास नेगी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY