सरकार के प्रति एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षितों ने जताया रोष

0
143

देहरादून(संवाददाता)। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त एवं एनसीटीई के समस्त दिशानिर्देशों में उत्तीर्ण हुए युवाओं ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल न किए जाने पर राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया है।
इस अवसर पर युवाओं का कहना है कि यदि हम वर्तमान शिक्षक भर्ती में शामिल ना हुए तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा सोमवार को एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने परेड ग्राउंड देहरादून में धरना प्रदर्शन कर एनआईओएस से प्राप्त अभ्यार्थियों को वर्तमान शिक्षक भर्ती में सम्मिलित करने की मांग की है। इस अवसर पर संगठन के कार्यकारिणी सदस्य अंबिका प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि एनआईओएस द्वारा कराया गया डीएलएड को एनसीटीई मान्यता दे चुका है जो कि शिक्षा संबंधी मानकों को तय करता है। इस मौके पर उमेश, दीपराज, दिनेश ,अंकित, मोहित, पंकज, पूजा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY