कांग्रेस के संपर्क में भी है कई भाजपाई: गोदियाल

0
134

चंद्र प्रकाश बुड़ाकोटी
देहरादून। उतराखण्ड में बिधान सभा चुनाव नजदीक आते ही,कांग्रेस पार्टी पर मनोबैज्ञानिक दबाव बना रही भाजपा अब दावा कर रही है कि हरीश रावत और एक आद कांग्रेसी को छोड़ दे तो बाकी सभी कांग्रेसी भाजपा में आने के लिए लालायित है। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के इस वयान के बाद कांग्रेस कहाँ चुप रहने वाली थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतिउत्तर देते हुए कहा कि पंद्रह दिन रुक जाओ फिर देखो। जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है,प्रचंड बहुमत में तीन सीएम सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। यह भारतीय जनता पार्टी की खिसियाहट है। गणेश के इस बयान के बाद अब चर्चाएं जोर मारने लगी है कि श्राद्ध खत्म होते ही कांग्रेस भी भाजपा में सेंध लगाने वाली है। तोड़ फोड़ करने जा रही है जिस बिस्वाश से गोदियाल ने मीडिया में बयान जारी किया है उससे लगता है कि भाजपा में भी सब कुछ ठीक नही। हालांकि अनिल बलूनी के बयान के बाद सोशल मीडिया में भी लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे है एक फेस बुक यूजर प्रियांशु चौहान कहते अनिल बलूनी भी हवा में तीर छोड़ रहे है,झूठ इतना बोलो जो खप जाय, बीजेपी की डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यो को उतराखण्ड की जनता ने देख लिया है। वही शिव सिंह कहते है बीजेपी के लिए दो हजार बाइस आसान नही है। पांच साल में नेताओ ने अपनी जेबें भरी अब बदलाव जरूरी। एक और यूजर पंचम सिंह लिखते है झूठ फैलाने की कला में माहिर हो गए है तीन तीन सीएम क्यो बदले ये भी तो बताए उत्तराखंडियों को। हालांकि अनिल के बयान के बाद भाजपाई भी परेशान है क्योंकि अगर सच मे कांग्रेसी भाजपा में आना चाहते है तो उन भजपाइयो का क्यो होगा जो टिकट की सालो से उम्मीदे लगाए बैठे है। वही अगर गणेश की बात में दम है तो पंद्रह दिनों यानी श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही भाजपाई कांग्रेसी हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY