सड़कों की मरम्मत किये जाने को कांग्रेसियों का प्रदर्शन

0
143

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में कैंट विधानसभा की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया और एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त नगर निगम से मिला और जन समस्याओं से संबंधित उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम का जितना क्षेत्र आता है उसमें अधिकांश क्षेत्रों की सड़कें टूट गई हैं बरसात में इनका बहुत बुरा हाल हो गया है जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनके कारण आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना घटती रहती है और इन सड़कों की हालत इतनी खराब है कि छोटे वाहनों व पैदल चलने वालों का भी चलना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि इनमें प्रमुख रूप से गोविंदगढ़ ,विजय पार्क ,दीप्लोक कॉलोनी, मित्र लोक कॉलोनी ,राजेंद्र नगर गली नंबर 11, महेंद्र विहार, कावली रोड ,शास्त्री नगर, श्रीदेव सुमन नगर, कौलागढ़ ,पंडितवारी ,गोविंदगढ़, विजय पार्क राजीव कॉलोनी ,कुमार मंडी ,ईदगाह ,बल्लूपुर आदि की सड़कों का बुरा हाल हो रखा है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से कई स्थानों पर यह नहीं पता चलता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है बरसात में तो और इनका और बुरा हाल हो गया है कई स्थानों पर छोटी छोटी पुलिया टूटी पड़ी है जिसके कारण रोज लोग चोटिल हो रहे हैं ,नालियों की सफाई नहीं हो रही है जिसके कारण पानी नालियों से ऊपर बह कर सड़क पर आ रहा है और सारी गंदगी लोगों लोगों के घरों में घुस रही है।
उन्होंनें कहा कि कई स्थानों पर लाइटें खराब है व स जिसके कारण अंधेरा रहता है और अपराधिक घटनाएं घटने का अंदेशा सदैव बना रहता है । उन्होंने कहा कि खराब लाइटों को तत्काल बदलने व कई स्थानों पर नई लाइटें लगाने की भी आवश्यकता है टूटी सड़कों पर अंधेरा होने के कारण भी आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जोशी ने कहा कि अगर शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता जन समस्याओं को लेकर वृहद जन आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष कुमार ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल कैंट ही नहीं पूरे नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल हो रखा है परंतु नगर निगम कान में रुई डाल कर व आंखें बंद करके बैठा है सड़कों के साथ-साथ सफाई व्यवस्था की भी हवा निकल गई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी का अंबार लगा रहता है। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार , लक्ष्मी कपूर, जगदीश धीमान, अनूप कपूर, ट्विंकल अरोड़ा, राजकुमार जयसवाल, अजय शर्मा ,पीयूष गौड, अशोक मल्होत्रा, , रविंद्र जैन, रेहान रहमान , हर्षित, विशेष बजाज, के सी त्रिपाठी, आशीष नौटियाल, अनूप पासी संजय कद्दू ,नदीम आदिल,राजेंद्र सिंह ,अवतार सिंह ,मनीष जोशी,मनोज तालियान ,राम अवतार सिंह, केसवानंद आर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY