देहरादून(संवाददाता)। मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिये जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए घेराव कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस ओर कार्यवाही किये जाने की मांग की है और कहा कि जल्द ही कार्यवाही न होने पर आंदोलन को तेज किया जायेगा।
यहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक सैलवान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो के साथ नगर-निगम में मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम का घेराव किया और इस अवसर पर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आप नेता दीपक सैलवान ने जन समस्याओं को लेकर मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिये जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सैलवान ने कहा कि नदी नालो पर पुश्ते का निर्माण कार्य किया जाये। जिससे कि वहाँ के क्षेत्रवासी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि टूटी-फूटी सड़क व नालियों को बनाया जाये जिससे होने वाली दुर्घटना से बचा जा सकें। व साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाये। इस अवसर पर आप नेता वरिष्ठ नेता दीपक सैलवान ने कहा कि अगर नगर निगम जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा नहीं करता है तो आप पार्टी धरने प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदर्शन के दौरान आप वरिष्ठ नेता विनय राणा, आप नेत्री ममता सैलवान, यूथ विंग राजपुर विधानसभा सभा उपाध्यक्ष मीनू राणा, आप नेत्री शिवानी गौड, शम्मी खान, आप नेत्री संध्या चौटाला, प्रतिमा, सुनीता फिरदोस, बूथ अध्यक्ष रामिंन्द्र सिंह, सुमित शर्मा, सुरजीत सिंह, देवेंद्र गौड, स्वाति, प्रकाश आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
