प्रत्येक महिला तक पहुंचे केन्द्र सरकार की योजनायें

0
275

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में सोशल मीडिया की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 2०22 में उत्तराखंड चुनाव को मद्देनजर रखते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक शीघ्र ही देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सशक्त नारी सशक्त समाज एवं सशक्त देश प्रधानमंत्री के इसी ध्येय को आगे बढ़ाते हुए, केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रत्येक महिला तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राष्ट्रीय नेतृत्व को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न मंडलो तक सोशल मीडिया के माध्यम से महिला मोर्चा काफी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम प्रत्येक बुथ तक सरकार की नीतियों को पहुंचाने में सफल होंगे। इस अवसर पर आईटी सेल की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुजाता पांडे ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि हम संगठन में सैनिक की भूमिका में हैं, शीघ्र ही चुनाव होने वाले हैं हम सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपनी संस्कृति अपनी धरोहर यह जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है, उसे आगे बढ़ाना है और एक गिलहरी की तरह हम एक सेतुबंध बनाने का कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुल योजनाओं का 7० प्रतिशत लाभ आज महिलाओं के लिए ही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया में अधिक सक्रिय होना पड़ेगा, लाभार्थियों को आगे लाकर अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करना है। चुनावी वर्ष को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए देवभूमि उत्तराखंड को विशेष रूप से चुना गया है। इस अवसर पर बैठक में सोशल मीडिया प्रदेश बैठक में प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी पूनम शर्मा, कुमाऊं सोशल मीडिया संयोजक रश्मि रस्तोगी, गढ़वाल सोशल मीडिया संयोजक रंजना चतुर्वेदी एवं समस्त जिला संयोजक के मंडल संयोजक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY