कांग्रेस कुनबे में शामिल हुये युवा

0
136

विकासनगर(मनोज सैनी)। आज विकास नगर विधानसभा के दर्जनों नव युवकों ने जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि युवाओं का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ता जा रहा है व सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों से खिन्न है बेरोजगारी चरम सीमा पर है महंगाई पर लगाम लगाने पर सरकारें विफल हो चुकी हैं जिससे आमजन में भारी रोष है उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध क्षेत्र में व प्रदेश में लोगों ने मन बना लिया है की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आमजन लामबंद है जिससे भारी संख्या में विकासनगर ही नहीं पूरे क्षेत्र में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं इस अवसर पर बद्रीपुर से राजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में राजेश कुमार, कुलदीप कुमार,संजय कुमार, अनिल कुमार, तिलोकचंद, तेजपाल, सोनू राजकुमार आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी वही ग्रामसभा नवाब गढ़ से युवा नेता असद खान के नेतृत्व में कुलदीप कुमार, सर्वजीत सिंह, अंकित,सोनू, सुबोध,अजरुदीन ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की वही वार्ड नंबर 7 नगर पालिका विकास नगर निवासी युवा नेता मोहित कुमार ने भी जिला अध्यक्ष संजय किशोर में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, सभासद गिरीश सप्पल, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नौशाद अली, अभी राजन,राहुल वर्मा हरसुल शर्मा, राजवीर सिंह सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY