देहरादून(संवाददाता)। लक्कीस क्लब प्रोडक्शन की लघु फिल्म सलाह दूसरों के लिए विमोचन यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में किया गया और इस अवसर पर कई कलाकारों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बताया गया कि यह लघु फिल्म आम आदमी की जीवन शैली से जुडी हुई है।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में लक्कीस क्लब प्रोडक्शन के तत्वावधान में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी लघु फिल्म सलाह दूसरों के लिए का विमोचन, किया गया। इस अवसर पर सलाह दूसरों के लिएष् जहां कॉमेडी का पुट लिए हुए हैं, वही व्यंग्यात्मक शैली में, सामाजिक जागृति का संदेश देती है। फिल्म आम आदमी की जीवन शैली से सीधे रूप में जुड़ी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ पुरुषोत्तम दत्त कंडवाल व विशिष्ट अतिथि नाट्य भूषण डॉ अनुज राजपूत रहे। इस अवसर पर लक्कीस क्लब प्रोडक्शन के बैनर तले बनी लघु फिल्म सलाह दूसरों के लिए का निर्देशन लक्की ने किया है। इस अवसर पर लक्की ने बताया कि मुख्य कलाकारों की भूमिका में अनुज पंडित, राजेश शर्मा, शिवकुमार, गिरिजा सेमवाल,राजीव रोहिला, शैलेन्द्र पाण्डेय, अनुज नॉटियाल, नितिन, रोशन अली आदि रंग जमाते दिखते हैं। उन्होंने कहा कि गीत व संगीत महितोष मैठाणी का है। उन्होंने कहा कि गीत को उदीयमान गायक ऋषि ने आवाज दी है।
उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी डायरेक्टर पी के आंगरा, लेखक और निर्देशन लक्की सिंह तथा प्रोड्यूसर लक्ष्मी रामगढिय़ा हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ पुरुषोत्तम दत्त कंडवाल, व विशिष्ट अतिथि नाट्य भूषण डॉ अनुज राजपूत ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और आज जिस प्रकार से देश व विदेशों में उत्तराखंड की संस्कृति को प्रचारित एवं प्रसारित किया जा रहा है उसमें कलाकारों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने की आवश्यकता है और इसके लिए इस प्रकार की लघु फिल्में कारगर साबित होती है और हमें अपनी संस्कृति को संजोये रखने के लिए हरसंभव कार्य करने की आवश्यकता है इसके लिए सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आना होगा। इस अवसर पर लघु फिल्म के अनेकों कलाकार शामिल रहे।
