देवी भागवत को विधि विधान पूर्वक किया स्थापित

0
147

संवाददाता
देहरादून। ईष्ट देव सेवा समिति एवं डालनवाला जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमद्देवी भागवत कथा के प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवी भागवत को विधि विधान पूर्वक स्थापित किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं पीत वस्त्र पहने एक धार्मिक माहौल बना रही थीं।
इस अवसर पर व्यास मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुन्दरियाल महाराज बग्गी में बैठ यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। कलश यात्रा एमडीडीए डालनवाला चोक से शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर होते हुए कम्युनिटी सेंटर में समाप्त हुई। आयोजक एवम डालनवाला जनकल्याण समिति के अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम को कोविड के नियमो के अनुसार ही चलाया जा रहा है। बार बार लोगो को अवेयर किया जा रहा है।
इस अवसर पर मां धारी देवी नागराजा उपासक आचाय सुरेंद्र प्रसाद सुन्दरियाल महाराज ने मां भगवती के महात्म्य की दिव्य कथा को भक्तों को श्रवण कराया महाराज कहा कि देवी भागवत के सृष्टि उत्पत्ति की कथा एव सम्यनतक मणि की कथा को श्रवण कराया जिसमें बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के ऊपर मणि चोरी का आरोप लगा था, जिसके निवृत्ति के लिए एवं ऐश्वर्या की सिद्धि के लिए देवी भागवत कथा की शुरूवात हुई जिसमें राजा परीक्षित के पुत्र महाराजा जन्मेजय के द्वारा ही अपने पिता की राजा परीक्षित की सद्गति के लिए ही राजा जन्मेजय द्वारा मां भगवती पराअंबा यज्ञ का शुभारंभ हुआ कहां के पश्चात दिव्य आरती का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने क्षेत्रवासी कीर्तन मंडली एवं समिति के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, पार्षद प्रवेश त्यागी, महेंद्र सिंह रावत, अमित भंडारी, पूर्व पार्षद मूर्ति देवी, आनन्द त्यागी,डॉ आर एस त्यागी, डॉ आर पी रतूड़ी, डॉ प्रतिमा सिंह, सेवा दल प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, ललित थपलियाल, राकेश भट्ट ,विजय गुप्ता, मुकेश रेग्मी, रिपुदमन, महेश जोशी, सावित्री थापा, शशि बाला कन्नौजिया,रानी, सविता,पूनम त्यागी, पूर्वी के साथ यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी, विनीत प्रसाद भटट बंटू आदि मौजूद रहै।

LEAVE A REPLY