देहरादून(संवाददाता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषर की प्रदेश मंत्री काजल थापा ने कहा है कि परिषद विश्व का सबसे बडा छात्र संगठन है जो छात्र हितों की समस्याओं के लिए सदैव खडा रहता है। उन्होंने कहा कि डीएवी पीजी कॉलेज से असामाजिक तत्वों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, अन्यथा इसके लिए आंदोलन की शुरूआत की जायेगी।
यहां परिषद के करनपुर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर के अंदर शिक्षक, शिक्षार्थी एवं शिक्षा से जुडे लोगों का आवागमन होना चाहिए लेकिन उत्तराखंड के सबसे बडे महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में जिनका पढाई लिखाई में कोई लेना देना नहीं है जो परिसर में अराजकता फैलाते है, छात्राओं से छेडछाड़, छात्रों से मारपीट करना एवं शराब पीकर कॉलेज के नाम से हफ्ता वसूली करना, छात्र राजनीति को बदनाम करना एवं कैम्पस में हथियार लाने वाले छात्रों के लिए कैम्पस में आना पूर्णत: प्रतिबंधित हो और ऐसे लोगों पर तत्काल दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए और परिषद सरकार व शासन प्रशासन से यह मांग करती है।
उन्होंन कहा कि परिषद के व्यापार मंडल व सामाजिक संगठनों से यह आहवान किया है कि डीएवी पीजी कॉलेज के नाम से राजनैतिक संरक्षण के दवाब में असामाजिक तत्वों को जो छात्र राजनीति को बदनाम करते है उनकी हफ्ता वसूली पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए आगे आये। उन्होंने कहा कि परिषद छात्रों की मूलभूत समस्याओं एवं सामाजिक मुददों जैसे कोरोना काल में सेवा कार्य, रक्तदान, प्लाज्मा दान, ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण करने जैसे अनेकों कार्य किये गये और साथ में राष्ट्रवादी विचारों से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन, स्वच्छ भारत, नशा मुक्त जैसे रचनात्मक कार्यक्रम करने वाला राष्ट्रवादी विचारों से जोडने का अदभ्ज्ञुत कार्य किया है। उन्होंने कहा िक शैक्षणिक कैम्पसों में इस प्रकार के सामाजिक कार्य करने वाले संगठनों की महत्ती आवश्यकता हे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वार्ता में अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।
