भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका जावेद अख्तर का पुतला

0
160

देहरादून(संवाददाता)। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में जावेद अख्तर द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में लैंसडाउन चौक पर जावेद अख्तर का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा कि जावेद अख्तर द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए की गई अभद्र टिप्पणी का युवा मोर्चा घोर निन्दा करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना तालिबान से करना बहुत ही शर्मनाक है जबकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जब जब देश में कोई भी आपदा आई है तब तब संघ के स्वयं सेवकों ने आगे आकर मोर्चा संभाला है।
उन्होंने कहा कि संघ का एक एक स्वयं सेवक प्रतिदिन समाज क्षेत्र हो, शिक्षा का छेत्र हो, स्वास्थ का छेत्र हो हर छेत्र में लोगो की सहायता करते है। उन्होंने कहा क इसलिए ऐसे सामाजिक संगठन की तुलना तालिबान से करना बेहद शर्मनाक है। युवा मोर्चा मांग करता है कि जावेद अख्तर या तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से माफी मांगे या फिर देश छोड़कर पाकिस्तान चला जाए। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर का लगातार विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो आशीष रावत, विवेक जैन, भावना चौधरी, शंकर रावत, कुलदीप पंत, अक्षय जैन, शुभम जैन, मनोज गुनियाल, समीर डोभाल, पुष्कर चौहान, तरुण जैन, संदीप बिजल्वाण, अंकित जोशी, शुभम नेगी, सागर यादव,सोनू सरदार, ईश्वर थापा, ऋषभ पाल, अमित किर्शाली, मनुज गौतम, सूरज, सत्यम, दीपक सोनकर, राहुल गुसाईं, अनमोल बिंजोला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY