देहरादून(चंद्र प्रकाश बुड़ाकोटी)। भले ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षतिग्रस्त रानीपोखरी मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण कर पांच दिन में वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए हो,लेकिन दस दिनों बाद भी मार्ग चलने लायक नही हुआ है,लोग परेशान है। छब्बीस अगस्त को आई भयंकर बारिश से रानीपोखरी के जाखन नदी पर बना पुल टूटने के बाद देहरादून ऋषिकेश मार्ग बंद है लोग इधर-उधर भटकते हुए लंबा सफर करने को मजबूर है।लोगो को उम्मीद थी कि जल्दी ही इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी लेकिन दस दिन बाद भी अभी भी लोगो को लंबी दूरी तय कर जाना पड रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा था कि पांच महीने के भीतर रानीपोखरी में जाखन नदी पर नया पुल बनकर तैयार कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा था कि फिलहाल आवागमन को सुचारू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग काजवे बनने के पांच दिन की डेड लाइन तय की गई थी।स्थानीय निवासी राजकुमारी देवी कहती है वह अस्पताल में नौकरी करती है और रोज अस्पताल जौलीग्रांट लंबी दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। वही ऋषिकेश निवासी श्रीराम कहते है कि उंन्हे भी देहरादून जाने के लिए बीस किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है। पुल टूटने के बाद से ही स्थानीय जनता से लेकर देहरादून से गढ़वाल की और सफर करने वाले लोग परेशान है। राजधानी में यह हाल है तो पहाड़ो में किस प्रकार लोग जीवन जीने को मजबूर होंगे कार्य किस गति से होते होंगे। यह तब है जब दिन रात लोकनिर्माण बिभाग सिंचाई बिभाग और वन बिभाग लगातार कार्य कर रहा है। अब आप अंदाजा लगा सकते है।
