दरोगा ने खाकी को किया शर्मसार

0
252

हल्द्वानी(संवाददाता)। हल्द्वानी कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है, जहां बच्ची के परिजनों ने आज पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ लिया। बच्ची के परिजनों और पड़ोसियों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी में तैनात पुलिसकर्मी मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया में रहता है, बच्ची के परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिये गए हैं, एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी के द्वारा यदि मारपीट की घटना को लेकर कोई तहरीर दी जाएगी तो मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही जाएगी। फिलहाल पिटाई से घायल दरोगा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कर्मचारी के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा कायम किया गया है।

LEAVE A REPLY