देहरादून(संवाददाता)। बढती मंहगाई को लेकर आज देहरादून महानगर महिला कांग्रेस कार्यक्र्ताओं ने महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में कचहरी में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। और इस अवसर पर इसके साथ ही जिला प्रशासन को चूडी, उपले, चूल्हा व गैस सिलेण्डर भी भेंट किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के नाम जिलाधिकारी देहरादून को सौंपे ज्ञापन में महिला कांग्रेस कार्यक्र्ताओं ने कहा कि केन्द्र में भाजपा नीत सरकार अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। देश की प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास पर चोट करते हुए रसोई गैस सिलेण्डर, सब्जी, अनाज के दामों में लगातार वृद्धि की है। वर्तमान में भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। भाजपा नेतृत्व ने चुनाव के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा किया परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चौगुनी वृद्धि कर रही है। इस अवसर पर ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2०14 एवं 2०19 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता से पेट्रोलियम पदार्थो के दाम कम करने के साथ-साथ मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा किया था। अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 15० डॉलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे, वहीं वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 7० डॉलर प्रति बैरल से भी कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम 1०० रूपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 9० रूपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर हैं। ज्ञापन में कहा गया कि केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस के मूल्यों में की गई भारी वृद्धि के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के हितों पर चोट पहुँची है। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस गठबन्धन की सरकार के समय में रसोई गैस का मूल्य 414 रूपये था जबकि वर्तमान में रसोई गैस का मूल्य 9०० तक पहुॅच गया है। आम जरूरत की चीजों के दामों में विगत सात वर्षो में कई गुना वृद्धि से आम गरीब व्यक्ति का जीना मुहाल हो गया है। कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड की गरीब जनता को राज्य खाद्य योजना के अन्र्तगत मिलने वाले गेहूँ एवं चावल के दामों में भारी वृद्धि कर गरीब आदमी को भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है। कांग्रेस शासन में गेहँू पांच रूपये किलो तथा चावल नौ रूपये किलो मिलता था उसके दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने गेहूँ 8.6० रूपये किलो तथा चावल 15 रूपये प्रति किलो कर दिया हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि वहीं राशन की मात्रा में भारी कटौती कर दी गई है, जिससे कई परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। दूसरी ओर केन्द्र सरकार द्वारा सस्ते गल्ले के माध्यम से वितरित की जाने वाली चीनी तथा मिट्टी के तेल पर मिलने वाली सब्सिडी को बन्द कर गरीब जनता के साथ छलावा किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रही हैं इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों को आम जनता के दु:ख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है।
ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने लगातार बढती मंहगाई की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए आम आदमी को राहत राहत पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढे दामों को वापस लिए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, प्रवक्ता पुष्पा पंवार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जया गुलाटी, पूनम पुण्डीर, मालती, सुशीला, सरिता बिष्ट, पार्षद सविता सोनकर, रंजीत कौर, रजनी रावत, सरोज भाटिया, संगीता देवी, कृष्णा देवी, सीता देवी, योगेश, ममता बसनेत, ऋतु नन्दा, गायत्री देवी, गायत्री चौहान, पूनम गुप्ता, ममता सजवाण, प्रियंका भण्डारी, राजकुमारी, अंजू भारती, मोहन काला, गीता राम जायसवाल, अनूप कपूर, राजेन्द्र सिंह, मनोज तालियान, संजय भारती, अमिता यादव, सरोज सैनी, सरोज शर्मा, सुष्मा, सुमन बाला, वर्षा मनवाल, मिथिलेश, ऊषा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
