शिक्षा नगरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

0
194

रुड़की(रियाज कुरैशी)। शहर से देहात तक भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी व माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। साथ ही रक्षा का वचन भी लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनको दुलार किया। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर भाई-बहनों में भारी उत्साह नजर आया। घरों में सुबह के समय परंपरा के मुताबिक पूजा अर्चना की गई।साथ नगर विधायक प्रदीप बञा ने इस अवसर पर राखी बंधवाकर इस रिश्ते की रस्म को अदाकर बहन को आशिर्वाद दिऐ और जीवन भर रिश्तो को निभाए रखने का वचन लिए। वही दरवाजों की चौखट पर राम-राम, राधा-कृष्ण एवं शुभ-रक्षाबंधन जैसे शुभ शब्द लिखे। इसके बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। उनके माथे पर तिलक किया। उनकी आरती करते हुए लंबी आयु कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को दुलार करते हुए उनको उपहार दिये। साथ ही उनकी रक्षा करने का वचन दिया। अनेक बहने अपनी ससुराल से अपने मायके आई और अपने भाइयों को राखी बंधी जबकि अनेक भाई राखी बधवाने के लिए उनकी ससुराल भी गए। जो भाई-बहन किन्हीं कारणों से एक दूसरे के पास नहीं जा सके। उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व मनाया। ऐसी बहनों ने भगवान श्री गणेश जी, श्री कृष्ण, श्री राम व हनुमान जी की प्रतिमा को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधने के लिए बहनें उत्साहित दिखीं। भाइयों ने बहनों को गिफ्ट के तौर पर देने के लिए चाकलेट, जूस, टेडी, ग्रीटिंग कार्ड, डियो की खूब खरीदारी की। कास्मेटिक की दुकानों पर भी महिलाओं की खूब भीड़ दिखी। वहीं कोरोनाकाल के लंबे समय के बाद त्योहार पर खरीदारी को लेकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।

LEAVE A REPLY