देहरादून(नगर संवाददाता)। रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी एवं आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर वृक्षों को राखी बांधकर वृक्षों को संरक्षण देने एवं हरियाली को बचाने के लिए संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वृक्षों को राखी बांधने वालों में नवनीत सिंह गुसाईं ,विपुल नौटियाल ,जगमोहन रावत, बालेश बवानिया, सुरजीत सिंह ,मोहन भट्ट, अमित पवार सिंह ,प्रभात डेंड्रियाल विनोद असवाल, आदि शामिल रहे।
वहीं दूसरी ओर देशभर में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों को पवित्र रक्षा की डोर से भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं इसी के साथ एक डोर स्नेह की वृक्षो पर उनकी रक्षा के लिए भी बांधे। यहां जारी एक बयान प्रज्ञा सिंह व कोमल सिंह कहती हैं कि भाइयों के बदले एक वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधने पर उनकी रक्षा होती है। इस दौरान देहरादून करनपुर निवासी दो बहनों प्रज्ञा सिंह व कोमल सिंह ने अपने भाइयों के स्थान पर वृक्षों को बड़े भाई की तरह और उनकी रक्षा की कामना करते हुए इस पर्यावरण मित्र के रुप में सभी को इन वृक्षों की छाया व जीवन दान मिले । इसी को देखते हुए वृक्षों पर भी रक्षाबंधन बांधी गई। इस अवसर पर इन बहनों का कहना है कि भावनाओ की डोर है राखी, पवित्रता की भोर है राखी। कलाई पर ये जब सज जाती भाग्य का सितारा चमका देती। आत्म तिलक बन दृढ हो जाती, मधुर बोल की शिक्षा देती। पवित्र वृति की गाती आरती जन्म जन्म का भाग्य संवारती है और सुखमय होती सारी धरती, सुद्ध भावो को दिल में भर्ती सदा निभाना प्रित की रीती, यही ईश्वरीय नीति सिखाती है।
