देहरादून(संवाददाता)। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया और कहा कि केन्द्र के खिलाफ आंदोलन को जारी रखा जायेगा।
यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आहवान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया और कहा कि केन्द्र के खिलाफ आंदोलन को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता हो गई है और लगातार बढ़ रही महंगाई पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं तथा पहले से मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है तथा अब मंहगाई बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद भी पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। जहां पेट्रोल के दाम 98 रूपये प्रति लीटर पहुंच गये हैं तथा डीजल के दाम 8० रूपये पार कर गये हैं वहीं रसोई गैस सिलेण्डर के दाम 853 पर पहुंच गई हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा कहा कि यूपीए शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 15० डॉलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे परन्तु वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल डीजल व रसोई गैस के दामों मे लगातार वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को जारी रखा जायेगा। है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, डॉ. आर.पी. रतूड़ी, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डा. प्रतिमा सिंह, सूरत सिंह नेगी, संदीप चमोली, सुजाता पौल, कमलेश रमन, अनुराधा सहित अनेक कार्यक्र्ता उपस्थित थे।
