सभी गरीबों और पीडि़तों के साथ खडी है सरकार

0
159

खटीमा(संवाददाता)। अपने दो दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार द्वारा हाल में किए गए निर्णयो की जानकारी दी। साथ ही स्वयं सहायता समूह चला रहे महिलाओं के लिए 119 करोड़ के आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की। उधम सिंह नगर जनपद के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान खटीमा पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार सभी गरीबों और पीडि़तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिसके लिए कोरोना काल में कलस्टर व स्वयंसेवी संस्थाएं चला रही महिलाओ के कारण काफी आर्थिक रूप से संकट में थी उनके लिए राज सरकार द्वारा 119 करोड़ की आर्थिक मदद का पैकेज दिया जा रहा है। साथ ही समूह चला महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए सरकार द्वारा मार्केट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY