देहरादून(संवाददाता)। महानगर युवा कांग्रेस द्वारा आज देहरादून स्थित शोभा पैलेस, कालिंदी एन्कलेव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ओर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर इसके साथ ही सभी से रक्तदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का जन्मदिवस भी मनाया गया। इस दौरान देहरादून कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा मेहरा दसौनी और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
