देहरादून(संवाददाता)। प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति की मांग को लेकर क्रमिक अनशन व धरने पर बैठे डीएलएड प्रशिक्षितों के आंदोलन को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत शिक्षा निदेशालय पहुंचे और पिछले 13 दिनों से चल रहे दिन रात्रि धरने में अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर उन्होनें डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को लेकर कहा कि यह योग्य हैं और इनके साथ अनन्याय हो रहा है इस दौरान उन्होनें धरने में डायट प्रशिक्षितों को हो रही परेशानियों और अव्यवस्थाओं के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए धरना प्रशिक्षितों को रहने के लिए कमरे, खाने हेतु दोपहर के भोजन की व्यवस्था का आश्वासन दिया कि लेकिन डायट डीएलएड संगठन ने उनकी पेशकश पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं लेने से इं कार कर दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि कि हम भावी शिक्षक है और हमारी केवल एक मात्र मांग है कि हमारी नियुक्ति जल्दी से जल्दी हो। इसी के लिए हम यहां धरनारत है और इस मांग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखें। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डायट प्रशिक्षितों को मीडिया के समक्ष आश्वासन दिया है कि नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने के हम हर सम्भव सहयोग करेंगे और जो भी असुविधा हो रही है, उसके लिए हमें खेद है।
इस दौरान दिन के कार्यक्रमों में डायट प्रशिक्षितों द्वारा विभाग को लगातार अपनी मांगों को रखने का प्रयास किया गया । इस अवसर पर प्रशिक्षितों का कहना है कि विभाग की लेटलतीफी के चलते प्राथमिक शिक्षक भर्ती लटकी हुई है, जिस पर न विभाग और न ही सरकार कोई सकारात्मक रुख अपना रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2०17 से राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती नही हुई है, पहले से ही शिक्षकों की कमी जूझ रहे प्राथमिक विद्यालय में सेवारत प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन से विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी हो गयी है।
इस अवसर पर प्रशिक्षितों का कहना है कि गुणवत्तापरक शिक्षा के उद्देश्य से राज्य के सभी 13 जिलों में उन्हें कठिन प्रशिक्षण कराया गया, परन्तु प्रशिक्षण पूर्ण होने के 19 माह बाद भी डायट प्रशिक्षितों को नियुक्ति नही मिली है।नियुक्ति नही मिलने से डायट प्रशिक्षित हताश एवं परेशान हैं। इस अवसर पर राजकीय डायट डीएलएड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम साह ने बताया कि जब तक विभाग हमें नियुक्ति पत्र जारी नही करता तब तक सभी प्रशिक्षित लगातार दिन रात धरने में डटे रहेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षित मुकेश टम्टा ने बताया कि संगठन जल्दी ही सरकार के द्वारा भर्ती हेतु किये प्रयासों और भर्ती पूरी होने में आने वाली समस्याओं के लिए पोस्टर अभियान चलाया जाएगा।Ó इस दौरान इस अवसर पर क्रमिक अनशन में उत्तरकाशी डायट से संदीप थपलियाल, चमोली डायट से अनूप सिंह बैठे। इस अवसर पर धरने में प्रमोद शर्मा, शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र मेहता, मुकेश बोरा, पंकज कुमार, मनोज जोशी इत्यादि उपस्थित रहे।
