देहरादून(संवाददाता)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार, देहरादून के तत्ववाधान में अयोजित कोविड -19 वैक्सीनेशन शिविर में 12० व्यक्तियों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई।
इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में प्रात: अरदास के पश्चात वैक्सीनेशन का कार्य आरम्भ हुआ स आज ़18 आयु वालों को 12० वैक्सीन लगाई गई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, प्रधान गुरबक्श सिंह राजन एवं महासचिव गुलजार सिंह ने कहा कि 18 अगस्त.2०21को भी प्रात: नौ बजे से सांय पांच बजे तक वैक्सीन लगेगी।
उन्होंने ने कहा कि कैम्प में मास्क पहनकर आना जरुरी है एवं सोशल डिस्टेंस मेन्टेन करना जरुरी है। इस अवसर पर शिविर में प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, सेवा सिंह मठारू, मनजीत सिंह, एम डी, सी एम आई डॉ. महेश कुडिय़ाल, देविंदर सिंह भसीन, समाजसेवी नितिम, रविन्दर सिंह आनन्द, गगनदीप सिंह, गजेंदर सिंह,, रणवीर कौर, अवनीत कौर कुमारी नीतू, कुमारी सुभाषनी आदि शामिल रहे।
