केजरीवाल ने घंटाघर से दिलाराम बाजार चौक तक निकाला रोड़ शो

0
144

संवाददाता
देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि पूरी दुनिया के हिन्दुओं के लिए उत्तराखंड प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाया जायेगा और जिससे यहां चार धाम की यात्रा पर आने वाले लोगों की संख्या में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल को आगामी 2०22 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। केजरीवाल ने राजधानी में घंटाघर से दिलाराम बाजार चौक तक देवभूमि संकल्प यात्रा के तहत रोड शो निकाला और जिससे चारों ओर जाम ही जाम रहा और पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यहां सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली के दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि विश्व में हिन्दूओं की आस्था के प्रतीक उत्तराखंड में कई धाम है और इसको ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाई जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की राय पर ही कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है और अब प्रदेश की बागडोर एक देशभक्त के हाथ होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सियासत में आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल उम्मीदवार होंगे,। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी संकेत दिया था ओर इसके लिए सर्वे किये गए, जनता से भी पूछा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस उत्तराखंड को लूटा है और अब देशभक्त फौजी चाहिए, नया विकल्प चाहिए। उन्होंने कहा कि आम लोगो ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है। उन्होंने कहा कि जब बड़े दलों के नेता राज्य को लूट रहे थे तब यह देशभक्त बॉर्डर में दुश्मनों से लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में वर्ष 2०13 में आई आपदा के बाद वहां इस व्यक्ति ने उनका पुर्ननिर्माण किया था। उन्होंने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल को भोले का फौजी भी कहते है। उन्होंने कहा कि जो राज्य के लोगों व राज्य का विकास कर सकें ऐसे व्यक्ति की आज उत्तराखंड को जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल ने फौज में रहकर देश की सेवा की और जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों व पाकिस्तान से लडे और आज भी उनके शरीर में दो गोलियां है। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल ने 1० हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया है और वह जानते है कि किस प्रकार से रोजगार दिलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देव भूमि कहते है, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री, हरिद्वार, ऋषिकेश, जागेश्वर धाम नीलकंठ जैसे कई पवित्र धाम है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के हिन्दुओं के लिए अध्यात्मिक राजधानी उत्तराखंड को बनाया जायेगा और देश की राजधानी दिल्ली प्रशासनिक राजधानी होगी, ओर अध्यात्मिक की राजधानी उत्तराखंड होगी। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा समस्या रोजगार की है, उससे पलायन भी हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल के साथ मिलकर रोजगार का प्लान तैयार कर रहे है।
इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जो जिम्मेदार दी है उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा और उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से छह माह का समय मांगा है और कहा कि वह उत्तराखंड नव निर्माण के लिए अभी से ही भरसक प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि युवाओं को साथ लेकर इसके लिए कार्य किया जा रहा है और रोजगार व पलायन को दूर करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ आपदा में उन्होंने युवाओं, एसडीआरएफ, पुलिस आदि के साथ मिलकर कार्य किया और केदारनाथ को संवारने का काम किया। यूथ फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। बाद में घंटाघर से लेकर दिलाराम बाजार चौक तक देवभूमि संकल्प यात्रा के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY